अभी-अभीछत्तीसगढ़ब्रेकिंग

दंतेवाड़ा : नेशनल लोक अदालत 09 मई 2026 के सफल आयोजन हेतु बैठक आयोजित

दंतेवाड़ा, 16 अप्रैल 2026 : इस वर्ष की द्वितीय नेशनल लोक अदालत दिनांक 09 मई 2026 के सफल आयोजन के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार आदित्य की अध्यक्षता में न्याय सदन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दंतेवाड़ा में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के अंतर्गत दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर एवं बचेली के न्यायालयों सहित राजस्व न्यायालयों में खण्डपीठों का गठन किया जाएगा।छुरिया तहसील -“चंद्रेश बाबू “राज” ,पिसती जनता, सिस्टम बना मज़ाक़ – नेताओ की चुप्पी ,अधिकारियों की अनदेखी,क्या प्रशासन जागेगा?

लोक अदालत का आयोजन वर्चुअल एवं भौतिक, दोनों माध्यमों से किया जाएगा। बैठक में न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण तथा विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं जैसे भारतीय स्टेट बैंक, अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, ग्रामीण बैंक, विद्युत विभाग, राम फाइनेंस कंपनी, नगर पंचायत, चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी, बीएसएनएल, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक, महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि एवं पैरालीगल वालंटियर्स उपस्थित रहे।

बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामा (समझौता) होने की स्थिति में नगर पंचायत, केनरा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक सहित अन्य विभागों द्वारा नियमानुसार पक्षकारों को ब्याज में छूट प्रदान की जाएगी। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा सभी विभागीय प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि वे पक्षकारों को अधिक से अधिक लाभकारी योजनाओं की जानकारी दें तथा नियमानुसार छूट प्रदान करें, ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन का मूल उद्देश्य पूर्ण रूप से सफल हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button