अभी-अभीछत्तीसगढ़ब्रेकिंग

प्रधानमंत्री सड़क के वर्चुवल उद्घाटन अवसर पर बोले जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा-सड़क किसी भी क्षेत्र की विकास की जीवन रेखा होती है

अकील मेमन

छुरिया : विकासखंड छुरिया के अंतर्गत स्वीकृत प्रधानमंत्री सड़क का वर्चुवल उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर मान. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर छुरिया जनपद पंचायत के सभागृह में आयोजित कार्यक्रम के मुख्यअतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, चंद्रिका प्रसाद डडसेना पूर्व उपाध्यक्ष, रविंद्र वैष्णव पूर्व महामंत्री,गोपाल भुवार्य जिला पंचायत सदस्य,अनिता मंडावी जिला पंचायत सदस्य,बीरम मंडावी सदस्य जिला पंचायत,रेखा गंधर्व, उभे मंडावी, खिलेश्बर साहू मंडल अध्यक्ष,दीनदयाल साहू मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूवात छत्तीसगढ़ महतारी की तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

सिन्हा ने इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज छुरिया विकासखंड के ग्राम करमरी से ग्वालिनडीह दूरी 1 किलोमीटर, नवागांव से मासुलजोब दूरी 3 किलोमीटर की कुल लागत तीन करोड़ सत्यासी लाख रुपए की लागत से बनने वाली नई सड़क निर्माण का वर्चवल शिलान्यास किया गया है ।

आज का दिन हमारे क्षेत्र के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और खुशी का दिन है। नई सड़क का निर्माण केवल एक विकास कार्य नहीं है, बल्कि यह हमारे उज्जवल भविष्य की मजबूत नींव है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डडसेना ने कहा कि सड़क किसी भी क्षेत्र की जीवन रेखा होती है। जहां सड़क अच्छी होती है, वहां शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ते हैं। यह नई सड़क हमारे गांव को शहर से जोड़ेगी, जिससे किसानों को अपनी फसल बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी और विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज जाने में सुविधा मिलेगी।

वैष्णव ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अब बारिश के समय कीचड़ और आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी। एम्बुलेंस और अन्य जरूरी सेवाएं भी समय पर पहुंच सकेंगी। यह सड़क हमारे क्षेत्र के विकास को नई गति देगी। इस कार्यक्रम को जिला पंचायतों के सभी सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए है । इस अवसर पर पी एस मिश्रा कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री सड़क, होरी लाल साहू,मुख्यकार्यपालन अधिकारी, ए के सिंग,सुशील सावरकर, आलोक खोबरागड़े,श्रीमती नीलम सेन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button