अभी-अभीछत्तीसगढ़ब्रेकिंग

मनोज साहू बने “मन की बात” कार्यक्रम के जिला संयोजक

राजन पाण्डेय

बैकुंठपुर : भारतीय जनता पार्टी, जिला-कोरिया द्वारा संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए मनोज साहू को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। मनोज साहू लंबे समय से संगठन के प्रति सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता के रूप में अपनी भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी कार्यशैली, लगन और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला संयोजक के रूप में श्री साहू का प्रमुख दायित्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम के विचारों एवं संदेशों को जिले के प्रत्येक बूथ, शक्ति केंद्र एवं आमजन तक पहुँचाना होगा, जिससे अधिक से अधिक लोग इस कार्यक्रम से जुड़ सकें।

इस नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का वातावरण है। सभी ने मनोज साहू को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button