
छुरिया। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव का पावन पर्व कृष्ण जन्माष्टमी ग्राम विचारपुर नवागांव में बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव कार्यक्रम में जिला पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव विशेष रूप से शामिल हुईं। उन्होंने भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

साथ ही इस अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव सभापति जागृति यदु, जिला भाजपा पूर्व महामंत्री रविन्द्र वैष्णव, फागु राम सिन्हा पूर्व मंडल अध्यक्ष डोंगरगांव, ग्राम पंचायत शिकारीमहका संरपंच प्रतिनिधि कुंदन बड़बोले, ईश्वर यादव, सुखराम यादव, प्रेमलाल यादव, अशोक यादव, हीरालाल यादव, चौहान यादव, दिनेश यादव, मोहन यादव, अनिल यादव, कांता यादव समेत समाज प्रमुख व ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा किरण रविन्द्र वैष्णव का आत्मीय स्वागत किया गया। जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल रहा।
मंदिर परिसर एवं कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भगवान कृष्ण की बाल स्वरूप झांकी, भक्ति गीतों एवं धार्मिक आयोजनों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। देर रात तक श्रद्धालुओं में भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव ने भगवान कृष्ण के चरणों में पूजा-अर्चना कर सभी के लिए मंगलकामना की।
उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण केवल आस्था और श्रद्धा के केंद्र ही नहीं, बल्कि उनके जीवन एवं मद्भगवद्गीता का संदेश पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। भगवान कृष्ण ने हमें सत्य, धर्म, कर्तव्य, कर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की सीख दी है।उन्होंने कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हमें अपने जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने तथा समाज में प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
भगवान कृष्ण ने गीता के माध्यम से कर्म को प्रधानता देते हुए निष्काम भाव से अपने कर्तव्य का पालन करने का संदेश दिया है। उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर हम समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। वैष्णव ने ग्राम विचारपुर नवागांव के समस्त ग्रामवासियों, आयोजन समिति एवं श्रद्धालुओं को कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान कृष्ण की कृपा सभी पर बनी रहे और प्रत्येक परिवार में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली आए।



