अभी-अभीब्रेकिंगराजस्थान

मंत्री को सेक्स स्कैंडल में फ़साने की साजिश : रामलाल बोले-गिरफ्तार लड़की जनसुनवाई में आई थी..टीवी एंकरों वाली ड्रेस पहने

जयपुर : हनीट्रैप में फंसने से बचे राजस्व राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) रामलाल जाट ने पूरी घटना को किसान राजनीति को डाउन करने का षडयंत्र करार दिया है। रामलाल जाट ने मिडिया से बातचीत में कहा कि न्यूज संस्था के व्यक्ति ने दो लड़कियों से रात आठ बजे बाद मिलने को कहा था। मैंने मना कर दिया था। मेरा भाग्य ठीक था। बाद में जनसुनवाई में दो लड़कियां मिली थीं। पुलिस का काम बताया था। काम होने वाला नहीं था, इसलिए मैंने मना कर दिया। जो लड़कियां आई थीं, वे टीवी एंकरों वाली ड्रेस पहने थी। दो में से एक लड़की वही थी, जो गिरफ्तार हुई है।

रामलाल जाट ने कहा की पूरी घटना किसान राजनीति के साथ षडयंत्र की कोशिश है। किसान राजनीति के साथ पहले भी षडयंत्र होते रहे हैं। अब भी यही कोशिश की गई है।

http://katghara.in/up-assembly-election-2022-sp-supremo-akhilesh-raises-concern-of-deputy-cm-keshav-maurya/

यहाँ पढ़ें रामलाल जाट का पूरा इंटरव्यू…

सवाल: जोधपुर मॉडल मामले में जो लोग गिरफ्तार हुए हैं, वे आपको हनीट्रैप में फंसाना चाह रहे थे। लड़कियां आपसे कब मिली थीं, आप उन्हें कैसे जानते हैं?
रामलाल जाट : मुझे तो आपके यहां खबर चलने के बाद ही मामले का पता लगा था, बाद में जब पुलिस का प्रेस नोट आया तो उसमें खुलासा हुआ। मेरे पास दो लड़कियां जनसुनवाई में मिलने आई थीं। किसी न्यूज एजेंसी का नाम लेकर एक व्यक्ति ने बात की थी, उसने मुझसे कहा कि आप भीलवाड़ा कब रहते हैं। जब मैं भीलवाड़ा था तो शाम को आठ बजे बाद दो लड़कियों को मिलने भेजने की बात कही, मैंने उस समय मिलने से मना ​कर दिया, मेरा भाग्य ठीक था। मैंने उन्हें सुबह जनसुनवाई में मिलने को कहा, भीलवाड़ा में जनसुनवाई के दौरान दो लड़कियां मिलने आई और कोई पुलिस का काम बताया। मैंने जनसुनवाई में ही संबंधित अफसर से बात की तो कहा गया कि यह काम नहीं हो सकता। मैंने दोनों लड़कियों को बता दिया कि यह काम नहीं हो सकता। मैं दोनों को नहीं जानता।

http://katghara.in/sad-jhollywood-star-bunty-singh-passes-away/

सवाल: जनसुनवाई में जब आपसे ये लड़कियां मिलीं तो क्या कहा? क्या काम बताया था?
रामलाल जाट : जब मैंने मना ​कर दिया कि यह काम नहीं हो सकता तो उन लड़कियों में से एक लड़की ने कहा कि हमारे बॉस से बात कीजिए। मैंने उनसे पूछा था कि जिनका काम है ये आपके क्या लगते हैं तो संतोषजनक जवाब नहीं दे पाईं। एक लड़की ने इतना कहा कि बॉस के मिलने वाले हैं, उसी समय उनके फोन से बात करवाई। उस व्यक्ति ने कहा कि इन लड़कियों से आप अकेले में बैठकर बात कर लीजिए। मैंने उन्हें बता दिया कि दूसरे डिपार्टमेंट का मामला है, मैं आपका काम नहीं कर सकूंगा। यह कहकर मैंने उसका फोन रख दिया। एक लड़की जिद करने लगी तो मैं उठकर दूसरे लोगों से मिलने लगा। मेरी कोई पहचान नहीं थी, मैंने उन्हें देखा नहीं। बस इतनी सी बात थी।

सवाल: जिस मॉडल ने सुसाइड का प्रयास किया वह भी इनके साथ थी?
रामलाल जाट : जो लड़कियां आई थी वे टीवी एंकरों वाली ड्रेस पहने थीं। दो में से एक लड़की वही थी जो गिरफ्तार हुई है, फोटो मैंने मीडिया में देखा। उस लड़की को पहचान गया। जो लड़की गिरफ्तार हुई, वह मेरे पास जरूर आई थी। जो लड़की होटल से गिरी उसका याद नहीं है। अब रोज सैकड़ों लोग मिलते हैं। फोटो देखूंगा तो ही पता लग सकेगा, बाकी कोई जान पहचान उनसे नहीं थी।

सवाल: उन लड़कियों ने क्या काम बताया था? रामलाल जाट : काम तो कोई पुलिस डिपार्टमेंट से जुड़ा था, जिसके बारे मैंने मना कर दिया था। वह काम होने वाला नहीं था। मेरे विभाग का भी नहीं था।

http://katghara.in/new-twist-in-model-suicide-case-conspiracy-was-being-hatched-to-implicate-revenue-minister-in-honeytrap/

सवाल: इस पूरे मामले में अब आप पर भी सवाल उठेंगे, आपकी भूमिका पर क्या कहेंगे?
रामलाल जाट : राजनीतिक पार्टियों में गिरावट आई है। मैं गांव में जन्म लेकर यहां तक पहुंचा हूं। हमेशा सत्य पर अडिग रहा हूं। मुझ पर आरोप लगाने वाले आज तक सफल नहीं हुए। इस देश में किसानों के साथ षडयंत्र चल रहा है। दिल्ली में भी बड़ा षडयंत्र था। राजस्थान में भी इसी तरह का षडयंत्र करने का काम ये लोग करते हैं लेकिन पुलिस ने इनके मंसूबे सफल नहीं होने दिए। बाकी तो पुलिस की जांच के बाद ही पूरे तथ्य आएंगे।

सवाल: आपने किसान राजनीति के खिलाफ षडयंत्र की बात कही है, उसका क्या मतलब है?​​​​​​​
रामलाल जाट : किसानों के खिलाफ दिल्ली में जो षडयंत्र हो रहा है, वह आपने ​देखा होगा। यहां पर भी कुछ लोग किसान राजनीति के खिलाफ षडयंत्र कर रहे हैं। मैं आरोप इसलिए नहीं लगाऊंगा कि पुलिस में जांच चल रही है। मेरे पास न्यूज मीडिया के नाम से लड़कियां आईं, इसलिए उनसे बात की। मैं मीडिया का सम्मान नहीं करता तो सवाल उठते। मान लीजिए हकीकत में ही मीडिया की निकल जाती तो। आज मैं किसी पर आरोप लगा दूं। बाद में जांच में कोई दूसरी बात आ जाए। मैं झूठा साबित हो जाउंगा। किसानों के साथ यहां षडयंत्र करने की कोशिश की है, दोनों जगह मंसूबे सफल नहीं हुए हैं।

सवाल: मंत्री के कमरे तक लड़की को भेजना चाह रहे थे, यह गंभीर बात है? आपसे क्या कोई प्राइवेट बात भी की थी?​​​​​​​
रामलाल जाट: मैं सर्किट हाउस से लेकर जहां भी बैठता हूं, वहां कैमरे की नजर में ही लोगों से मिलता हूं और बात करता हूं। किसी को परमीशन नहीं देता। अब कोई जान-पहचान के हों तो सहजता के नाते बात करते हैं, लेकिन इससे सबक यह मिला कि अब तो किसी मिलने वाले को भी अंदर नहीं आने देना चाहिए। कई नेता-अफसर मिलते हैं। इस तरह तो किसी के ऊपर भी आरोप लगा देंगे। षडंयत्र करके जानबूझकर फंसा देंगे। कानून आज महिलाओं के पक्ष में है। कानून का कोई महिला नाजायज फायदा उठाने की कोशिश करे। इस बहन ने मरना कबूल कर लिया, लेकिन झूठे आरोप लगाना कबूल नहीं किया। इस तरह की चरित्रवान महिलाएं भी होती हैं । इस घटना के पीछे का प्लान तो पुलिस खुलासे में होगा। तभी बता पाऊंगा मुझे तो कोई जानकारी नहीं है।

सवाल: आप पर पहले भी आरोप लगे हैं, मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।​​​​​​​
रामलाल जाट : पहले जो आरोप लगे वे राजनीति से प्रेरित थे। मेरे पर आज तक कोई एफआईआर नहीं हुई। एक एफआईआर अशोक चांदना चुनाव लड़े, तब चुनाव आयोग ने करवाई थी। वह राजनीतिक मामले में हुई थी, बाकी आप जांच कर लीजिए। मेरे कार्य क्षेत्र में भीलवाड़ा से जयपुर तक कहीं कोई एफआईआर नहीं है। आरोप लगाने में तो कोई भी लगा दे, आरोप लगाना उनका काम है। इस प्रकरण में पुलिस ने खुलासा कर दिया है, आगे जांच में सब आ जाएगा।

सवाल: इस हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश के पीछे क्या राजनीतिक लोग हैं? आपका इशारा किसकी तरफ है?
रामलाल जाट: पुलिस जांच कर रही है। पहले भी मुझे पता नहीं था, इसका खुलासा तो पुलिस ही कर पाएगी। किसान राजनीति पर तो आज से नहीं शुरू से ही षडयंत्र किया जा रहा है, लेकिन जब जब भी खुलासा हुआ, इसके पीछे के लोग सामने आए हैं। यहां पर भी कोशिश की है। आग पुलिस तथ्य सामने लाएगी।

सवाल: इस घटना को लेकर सीएम से कोई बात हुई?​​​​​​​
रामलाल जाट : मुख्यंमत्री जी की मेरी उम्र के बराबर की राजनीति है, वे सब चीजों को समझते हैं। यह डिपार्टमंट ही उनके पास है तो सबसे पहले सूचना ही उन्हीं के पास आती है। जांच जारी है। कोई बात होती तो वे जरूर मुझसे कहते फिलहाल कोई चर्चा नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button