अभी-अभीब्रेकिंगविदेश

Ukraine Russia War : यूक्रेन के 20 से ज्यादा शहरों में बजे सायरन, किसी भी पल रूस कर सकता है एयर स्ट्राइक

रूस-यूक्रेन युद्ध : रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग का आज 18वां दिन है। इसके बावजूद दोनों देशों की ओर से अभी तक युद्ध विराम के संकेत नहीं मिले हैं। एक तरफ रूस यूक्रेन के शहरों पर हमले पर हमले किए जा रहा है, तो वहीं यूक्रेन से भी उसको कड़ा प्रतिरोध मिल रहा है। यूक्रेन का दावा है कि उसने अब तक 13 हजार से ज्यादा रूसी सैनिकों को मार गिराया है। इस बीच अमेरिका की ओर से घोषणा की गई है कि वह यूक्रेन को 20 करोड़ डॉलर की सैन्य मदद देगा।

रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के विरोध में कई कंपनियां आ चुकी हैं। अधिकतर ने रूस से अपने संबंध तोड़ लिए हैं। इस बीच गूगल ने यूक्रेन के समर्थन में नया फीचर जोड़ा है। गूगल की ओर से घोषणा की गई है कि, वह यूक्रेन के एंड्राएड यूजर को हवाई हमले का अलर्ट भेजेगा। इससे हवाई हमले से पहले ही उनके फोन में एयर स्ट्राइक की चेतावनी भेजी जाएगी, जिससे उनकी जान बच सकेगी।

यूक्रेन के 20 से ज्यादा शहरों में एयर रेड अलर्ट के सायरन सुनाई दिए हैं। आशंका जताई जा रही है कि रूस इन शहरों पर कभी भी हवाई हमले कर सकता है। यूक्रेन की राजधानी कीव समेत जाइतोमिर, लविव, ओडेसा, जपोरिजिया, चर्नीहीव, सूमी समेत कई शहरों में ये सायरन सुनाई दिए हैं।

रूस-यूक्रेन जंग के बीच यूक्रेन की ओर से रूस पर बड़ा आरोप लगाया गया है। यूक्रेनी अधिकारियों का आरोप है कि युद्धग्रस्त क्षेत्र से निकाले जा रहे आम नागरिकों पर रूसी सैनिकों ने हमला किया। इस हमले में एक बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button