महाराष्ट्र : अजित पवार ने NCP पार्टी और सिंबल पर जमाया कब्ज़ा…शरद बोले – राजभवन गए विधायकों ने कहा- हम आपके साथ

मुंबई : महाराष्ट्र में रविवार को NCP नेता अजित पवार ने शिंदे सरकार में डिप्टी CM पद की शपथ ली। इसके बाद अजित पवार ने दावा किया कि NCP पार्टी और सिंबल उनका है। इसके कुछ ही देर बाद NCP अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि वे पार्टी के अध्यक्ष हैं।
शरद पवार ने दावा किया कि अजित के साथ राजभवन गए कुछ विधायकों का भी फोन आया था, उन्होंने कहा कि हमें कुछ और कहकर बुलाया गया था। उनमें से कुछ ने कहा है कि हम आपके साथ हैं।
जिन लोगों ने पार्टी के खिलाफ काम किया है, उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। PM मोदी ने सहकारिता में एक बड़े घोटाले की बात कही थी, इसके बाद आज की घटना सामने आई है।
इसे भी पढ़ें :-महाराष्ट्र : अजित पवार और 8 मंत्री को अयोग्य घोषित करने की मांग…NCP ने स्पीकर को पत्र लिखा
अजीत पवार बोले- मेरे साथ पूरी पार्टी है। शरद पवार से भी फोन पर बात हुई है। पार्टी के सभी सांसद और विधायकों का मुझे समर्थन है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में हम NDA के साथ रहेंगे।
देश में विकास के लिए सभी को साथ आना चाहिए। इसीलिए हमने पार्टी के रूप में यह फैसला लिया है। पार्टी के सभी विधायक और सांसद हमारे साथ हैं। पार्टी और चुनाव चिह्न मेरा है। NCP के सिंबल पर ही चुनाव लड़ेंगे।
इसे भी पढ़ें :-मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं
शरद पवार बोले : मेरी किसी के साथ कोई बात नहीं हुई है। कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि हम ही पार्टी हैं, ऐसा कुछ नहीं है, कुछ दिन में सच्चाई सामने आएगी। मैं पार्टी अध्यक्ष हूं। NCP किसकी है यह लोग तय करेंगे।
लोगों को मालूम होगा कि पहले NCP नहीं थी, यह पार्टी मैंने बनाई है। किसी को कुछ भी कहने दो, लोग तय करेंगे कि पार्टी किसकी है। हम तो जनता के पास जाएंगे। कोई पार्टी का नाम लेता है तो हम उससे झगड़ा नहीं करेंगे। मेरे लिए यह नई बात नहीं है।



