अभी-अभीछत्तीसगढ़ब्रेकिंग

दंतेवाड़ा : आगामी नेशनल लोक अदालत 09 मार्च 2024 के सफल क्रियान्वयन के संबंध में बैठक

छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ एस मनदीप सिंह व रिपोर्टर रंजन नाग

दंतेवाड़ा, 10 फरवरी 2024 : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के कार्यपालक अध्यक्ष के निर्देश पर आगामी नेशनल लोक अदालत 09 मार्च 2024 के सफल क्रियान्वयन के संबंध में जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दंतेवाड़ा विजय कुमार होता के द्वारा आज 09 फरवरी 2024 को जिला न्यायालय परिसर दंतेवाड़ा में विभिन्न बैंक, बीमा कंपनी, फाइनेंस कंपनी, बी.एस.एन.एल., विद्युत विभाग, मुख्य नगर पालिका अधिकारी इत्यादि के साथ बैठक आयोजित किया गया था। इस बैठक में जिले में पदस्थ सभी न्यायाधीशगण, सभी अधिवक्ता, सचिव, एवं अन्य उपस्थित थे।

इस प्री-सिटिंग बैठक में मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, प्री-लिटिगेशन प्रकरण, विद्युत विभाग के प्रकरण, बी.एस.एन.एल के प्रकरण इत्यादि के संबंध में सभी से विस्तार से चर्चा की गई। बीमा कंपनी के अधिवक्तागण द्वारा इस लोक अदालत के आयोजन में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया है।ज्ञात हो कि यह लोक अदालत इस वर्ष का प्रथम नेशनल लोक अदालत होगा। इसके सफल आयोजन के लिए तैयारी पूर्ण की जा रही है। इसमें अधिक से अधिक प्रकरणों को चिन्हांकित कर रखे जाने एवं अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन के प्रकरणों को प्रस्तुत करने और निराकृत करने के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button