अभी-अभीछत्तीसगढ़ब्रेकिंग

भाजपा नेता मो. इरफान शेख जलाल बाग के कार्यवाहक मुतवल्ली…वक्फ बोर्ड के नियुक्ति आदेश पर इरफान समर्थकों में खुशी की लहर

अकील मेमन

राजनांदगांव : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद इरफान शेख हजरत सैयद जलालुद्दीन शाह रहमतुल्ला अलैह दरगाह और यतीम खाना पार्री नाल राजनांदगांव के मुतवल्ली का कार्यकाल समाप्त होने के बाद शहर जिले के सक्रिय समाजसेवी मोहम्मद इरफान शेख जो जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष भी है को कार्यवाहक मुतवल्ली बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के 5 दिसंबर को जारी आदेश के तहत मोहम्मद इरफान शेख वल्द नईम शेख (पता नंदई कुआं चौक) को आगामी आदेश तक कार्यवाहक मुतवल्ली नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड रायपुर के सीईओ डॉ. एस ए फारुकी के आदेश पर हुई है। उक्त नियुक्ति पर इरफान को बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है। साथ ही उनके समर्थकों में भारी खुशी की लहर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button