अभी-अभीब्रेकिंगलाइफ स्टाइलसेहत

स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा :  कैंसर की तरह मोटापे की भी होती हैं स्टेज, जानिए आप किसमें है शामिल?

नई दिल्ली :  बढ़ते समय के साथ भारत में मोटापा या ओबेसिटी से जूझ रहे लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है. मोटापा सिर्फ शरीर में चर्बी ही नहीं बल्कि बीमारियों को भी दावत देता है. मोटापे से कई तरह की गंभीर बीमारियों का खतरा बना रहता है. हाल की स्टडी में मोटापे से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है, जिसने सभी के होश उड़ाकर रख दिए हैं. दरअसल, कैंसर की तरह मोटापे की भी स्टेज होती हैं, जिसको मापकर आपके शरीर में होने वाली बीमारियों की गंभीरता के बारे में जाना जा सकता है. आइए जानते हैं ये खास रिपोर्ट.

इसे भी पढ़ें :-सांसद बृजमोहन के बेटे आदित्य के विवाह समारोह में देशभर से शामिल हुई प्रमुख हस्तियां

मोटापे के स्टेज-
हाल ही में नेशनल डायबिटीज ओबेसिटी एंड कोलेस्ट्रॉल फाउंडेशन (एन-डॉक), फोर्टिस अस्पताल ( C-DOC) और एम्स दिल्ली ने मोटापे के स्टेज के बारे में बताया. इसके बारे में जानकर लोगों के होश उड़ गए. सर्वे के दौरान BMI पर अध्ध्यन करके मोटापे की 2 स्टेजों के बारे में बताया गया है. ये शोध युवा, महिलाओं एवं बुजुर्गों पर 2022 से 2023 के बीच में किया गया. इसके चौकाने वाले रिजल्ट में मोटापे की पूरी परिभाषा को ही बदल कर रख दिया है.

जानिए, कौन से हैं 2 स्टेज-
पुरानी स्टडी के अनुसार अगर किसी व्यक्ति का BMI 23 से ज्यादा है तो वह मोटापे का शिकार है. मगर इस नए सर्वे ने पूरी परिभाषा बदल डाली. इस शोध को दो स्टेप्स में बांटा गाया.

इसे भी पढ़ें :-डॉ. राममनोहर लोहिया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संतोषी नगर में चलाया गया यातायात जागरूकता कार्यक्रम

पहली स्टेज-
पहली स्टेज को साधारण मोटापा कहते हैं. इसमें BMI 23 से जब ज्यादा होता है, तो शरीर के अंगों में एक्स्ट्रा चर्बी देखी जाती है. इसमें व्यक्ति को रोजमर्रा के कामों को करने में कोई परेशानी नहीं होती है. मगर इसे समय रहते ठीक ना किया जाए को इसके गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं. इसको इनोसियस ओबेसिटी के नाम से भी जाना जाता है.

दूसरी स्टेज-
इसमें शरीर के अंगों में एक्स्ट्रा चर्बी तो होती ही है, जिससे मोटापा झलकता है. मगर इसकी अधिकता के कारण शरीर के अंग बेडौल दिखने लगते हैं. ऐसी स्थिति व्यक्ति के लिए खतरनाक साबित हो सकती है. इस मोटापे को स्टेज 2 का मोटापा कहा जाता है, जिसमें गंभीर बीमारियों के चांस कई गुना बढ़ जाते हैं. इसमें कमर जरूरत से ज्यादा बढ़ने से लेकर छाती का हद से ज्यादा चौड़ा होना शामिल है. इससे शरीर काफी ज्यादा भारी और बेडौल होने लगता है. इस मोटापे के स्टेज को ओबेसिटी विद कंसिक्वेंसेज के नाम से भी जाना जाता है.

जानिए, कैसे करें कंट्रोल-
नई स्टडी के अनुसार, पेट के आसपास जमी चर्बी से शरीर में कई गंभीर बीमारियां होने का खतरा बना रहता है. इस तरह के मोटापे की गिरफ्त में आने से आपको डायबिटीज, हार्ट डिसीज का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. इसमें आपको अपनी डाइट और खान-पान की आदतों में सुधार,जीवनशैली में सुधार  लाने से ही लाभ मिल सकता है. ज्यादा परेशानी होने पर आप डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

महाराष्ट्र में HMPV वायरस की दस्तक : नागपुर में दो मरीज के पॉजिटिव…जिला कलेक्टर ने बुलाई बैठक

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button