अभी-अभीक्राईमब्रेकिंग

प्रोफेसर खान महमूदाबाद को भेजा गया जेल : अशोका यूनिवर्सिटी में नया विवाद, संस्थान में कंडोम वेंडिंग मशीन

सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत स्थित अशोका यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सेना की महिला कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मंगलवार को पुलिस ने प्रोफेसर अली खान को अदालत में पेश किया। पुलिस ने पुलिस ने प्रोफेसर के सात दिन के अतिरिक्त रिमांड की मांग की थी, लेकिन अदालत ने उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया। मामले की अगली सुनवाई 27 मई को होगी।

सोनीपत

वहीं अब इस मामले में नया विवाद भी शुरू हो गया है। हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने अशोका यूनिवर्सिटी में कंडोम वेंडिंग मशीन होने का सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी में सैनेटरी पैड की मशीन होनी चाहिए, लेकिन कंडोम वेंडिंग मशीन लगी होना शर्मनाक है। 17 साल के बच्चे वहां पढ़ते हैं और ऐसी मशीनें गलत संदेश देती हैं। भाटिया ने दावा किया कि उनके पास यूनिवर्सिटी की तरफ से लिखित में दी गई जानकारी है, जिसमें कंडोम मशीन की मौजूदगी की पुष्टि की गई है। हालांकि, यूनिवर्सिटी ने गर्भपात की गोलियों की मशीन होने से इनकार किया। भाटिया ने इस मामले में यूनिवर्सिटी के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।

प्रोफेसर अली खान के खिलाफ राई थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। पहला मामला गांव जठेड़ी के सरपंच की शिकायत पर दर्ज हुआ। दूसरा मामला हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया की शिकायत पर दर्ज किया गया, जिसमें सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी और आयोग के नोटिस की अवहेलना का आरोप है।

इसे भी पढ़े :-अवैध खनिज परिवहन पर सूरजपुर जिले में बड़ा एक्शन

पुलिस ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को दिल्ली के ग्रेटर कैलाश से 18 मई को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के उन्हें दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई।

हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने प्रोफेसर की टिप्पणियों को महिलाओं और सेना के सम्मान के खिलाफ बताया। भाटिया ने कहा कि प्रोफेसर ने कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर अपमानजनक टिप्पणी की, जो देश की बेटियों का अपमान है। अनुच्छेद 19 अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कोई भी कुछ भी कह सकता है।

इसे भी पढ़े :-सूरजपुर : उमेश्वरपुर में सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत समाधान शिविर का किया गया सफल आयोजन

पाकिस्तान के लिए जासूसी के मामलों में हुई गिरफ्तारियों पर कांग्रेस नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि ये बहुत गंभीर मामला है। इन मामलों की गहराई से जांच होनी चाहिए। जो दोषी है उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए और निर्दोष को बेवजह सजा न मिले। इसलिए इन मामलों की तह तक जांच होनी चाहिए, ताकि सही पता चले कि कौन हमारे देश के साथ गद्दारी कर रहा था। दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button