अभी-अभीछत्तीसगढ़ब्रेकिंग

वनमंत्री कश्यप ने राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के अवसर पर वन शहीदों को दी श्रद्धांजलि

सूरज यादव

रायपुर : वनमंत्री केदार कश्यप ने आज राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित राजीव स्मृति वन पहुंचकर वन शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वन मंत्री सहित उपस्थित सभी ने दो मिनट मौन धारण कर वन शहीदों की शहादत को नमन किया।

छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति से लाभान्वित हुए युवा उद्यमी

वन मंत्री केदार कश्यप ने इस अवसर पर कहा कि आज भावनाओं से भरा दिन है। हम उन वीर शहीदों का स्मरण कर रहे हैं, जिन्होंने जंगलों, प्राकृतिक संसाधनों और वन्य जीवों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि वन शहीदों की शहादत हमें पर्यावरण संरक्षण की महत्ता और इसे संरक्षित करने हमारी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है।

गौरतलब है कि वन शहीदों की स्मृति में आज राजधानी रायपुर के राजीव स्मृति वन में 21वां राष्ट्रीय वन शहीद दिवस का आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव वन श्रीमती ऋचा शर्मा, वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव, छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में वनकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button