अभी-अभीक्राईमब्रेकिंग

शराब बनी मौत! मणिपुर में जहरीली शराब से 15 की मौत, 600 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती!

मणिपुर : मणिपुर के चंदेल जिले में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी INS के मुताबिक, 600 से ज्यादा लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से 3 की हालत गंभीर है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले 2 से 3 दिनों में यह मामला सामने आया है। लोगों की तबीयत शराब पीने के बाद बिगड़ी। हालांकि, शराब कहां से लाई गई थी, इसकी पक्की जानकारी उनके पास नहीं है।

साल 2026 में जहरीली शराब पीने से मध्यप्रदेश, गुजरात समेत 6 राज्यों में 120 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

इसे भी पढ़ें :-9.46 लाख की लागत से ग्राम पत्थर्री में नवनिर्मित प्राथमिक शाला भवन का लोकार्पण, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने कहा—शिक्षा की मजबूत नींव से ही बनेगा विकसित गांव और विकसित छत्तीसगढ़

शराब में मेथनॉल मिलाने का शक, 10 लोग गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, प्रभावित लोगों ने जो शराब पी थी, उसे मणिपुर के काकचिंग जिले के सुगनू से खरीदा गया था। जांच में शराब में मेथनॉल मिलाए जाने की आशंका है। इस मामले में अब तक करीब 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि चंदेल जिले में स्थानीय स्तर पर शराब बनाने की कोई जानकारी नहीं मिली है। ऐसे में आशंका है कि दूसरे इलाकों से शराब लाकर यहां बेची गई थी। पुलिस शराब की सप्लाई करने वालों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button