
नई दिल्ली : देशभर में नवरात्रि के बाद प्याज का दाम आसमान छूने लगा है, जहाँ 27 अक्टूबर शुक्रवार को दिल्ली के बाजार में प्याज ₹90 किलो बिका और बहुत जल्द प्याज का दाम शतक पार कर जाएगा. ऐसा इसलिए कि हर रोज प्याज 10 से 20 रुपए किलो महंगा हो रहा है. दुकानदारों को यह अंदेशा है कि दिल्ली में जल्द ही प्याज की कीमतें 100 रुपये किलो तक पहुंच सकती है.
मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के आरके पुरम इलाके में शुक्रवार को एक किलो प्याज का भाव 90 किलो तक पहुंच गया. इस महंगाई से दिल्ली वाले परेशान हैं. दुकानदारों का कहना है कि मंडी में महंगे खरीदारी के कारण उन्हें महंगा बेचना पड़ रहा है. प्याज में अचानक महंगाई की वजह से बिक्री में काफी कमी आई है.
इसे भी पढ़ें :-एमपी चुनाव : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने साधा कांग्रेस पर निशाना, बोले-‘कांग्रेस को राम मंदिर के निर्माण से दिक्कत’
दरअसल, प्याज और टमाटर के बिना कोई भी सब्जी अधूरी रहती है. गाजियाबाद में भी प्याज के दाम आसमान छूते नजर आ रहे हैं. दामों में आए उछाल से 30 से 40 रुपये प्रति किलो तक प्याज की कीमतें बढ़ गई हैं. गाजियाबाद में प्याज 70 से 80 रुपये किलो बिक रहा है. अचानक प्याज के दामों में बढ़ोतरी से आम जनता की जेब पर खासा असर देखने को मिल रहा है. गाजियाबाद मंडी में एक हफ्ते पहले भाव प्याज 30 से 35 रुपये किलो था. वहीं अब 70 से 80 रुपये किलो मिल रहा है.


