अभी-अभीछत्तीसगढ़ब्रेकिंग

छुरिया में रामायण मानस सम्मेलन 17 एवं 18 जनवरी को…आज 16 जनवरी को जगराता

अकील मेमन

छुरिया – नगर पंचायत छुरिया में आगामी 17 एवं 18 जनवरी शनिवार और रविवार को दो दिवसीय रामायण स्वर मानस सम्मेलन का आयोजन रखा गया है । रामायण मानस सम्मेलन में महाराष्ट्र सहित उड़ीसा छत्तीसगढ़ की ख्याति प्राप्त मंडलियां जिनमें नागपुर गोंदिया, कांकेर, रायपुर, धमतरी महासमुंद सहित अनेक रामायण मंडलियों का आगमन होगा।

मां दन्तेश्वरी मानस प्रचार समिति का यह शानदार 21 वां वर्ष होगा । मानस सम्मेलन समिति के अध्यक्ष सुभाष यादव, उपाध्यक्ष अमीर खान, जोधीराम साहू, टामेश्वर कुम्भकार, शेखर भरद्वाज, डॉ. राधे ठाकुर ने बताया कि 17 एवं 18 जनवरी को दो दिवसीय मानस सम्मेलन का भव्य आयोजन नये बस स्टैण्ड में किया जा रहा है । आयोजन को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है।

16 जनवरी दिन शुक्रवार को रात्रि 9 बजे से भजन सम्राट एवं लोक कलाकर संतोष थापा रायपुर वाले का जगराता कार्यक्रम रखा गया है । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भोलाराम साहू विधायक खुज्जी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता किरण रविन्द्र वैष्णव अध्यक्ष जिला पंचायत राजनांदगांव, विशिष्ट अतिथि संजय सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया, अजय पटेल अध्यक्ष नगर पंचायत छुरिया, विभा साहू जिला पंचायत सदस्य राजनांदगांव एवं सरला गुप्ता पूर्व पार्षद छुरिया के आतिथ्य में कार्यक्रम का शुभारम्भ होगा । मानस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुभाष यादव ने समस्त मानस प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button