अभी-अभीछत्तीसगढ़ब्रेकिंग

कुहीकला समिति प्रबंधक भाजपा नेता के साथ मिलकर किया 63 लाख का धान घोटाला

(अकील मेमन)

छुरिया :-राजनादगांव जिला मेधान खरिदि केन्द्र एक बड़ा धान घोटाले का पर्दाफास सत्रो से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुही कला मे गैंदाटोला क्षेत्र से भाजपा के महामंत्री रामकुमार मांडवी द्वारा कुहीकला समिति प्रबंधक के साथ मिलकर लगभग 63 लख रुपए से अधिक का धान घोटाला करने का मामला सामने आया है | इस गड़बड़ी में समिति के कंप्यूटर ऑपरेटर की भी मिली भगत पाई गई है | मामले पर पुलिस जांच के बाद गैंदाटोला थाने में भाजपा नेता समेत तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है..

धान खरिदी का मिलान करने के बाद हुआ धान घोटाले का खुलासा

धान खरीदी केंद्र कुहीकला में वर्ष 2025-26 में कुल 56000 क्विंटल दान की खरीदी की गई थी, खरीदी समाप्त होने के बाद कुछ समय पूर्व जब कुहीकला समिति में धान खरीदी और भंडारण का मिलान किया गया उसमें 2039 क्विंटल धान कम पाया गया जिसकी कीमत 63 लाख 23 हजार रुपए आकी गई है| सूत्रों के अनुसार जब खरीदी केंद्र में अधिकारियों द्वारा धान खरीदी और भंडारा का मिलान किया जा रहा था उस दौरान 2019 क्विंटल धान कम पाया गया था| समिति प्रबंधक ने धान के इस अंतर को सूखत बता रहे थे, लेकिन सहकारिता विस्तार अधिकारी डोमेन सिंह ने इसमें गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कुहीकाला धान खरीदी केंद्र के प्राधिकृत अधिकारी व अध्यक्ष रामकुमार मांडवी सहित समिति प्रबंधक हर नारायण रामटेक वह समिति के कंप्यूटर ऑपरेटर धनेश्वर कर के खिलाफ गैंदाटोला थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया…

धान घोटाले के आरोपीयो का सम्पती निलाम कर राशि का करे वसुली:- काग्रेस नेता चुम्मन साहू

कुही कला धान खरिदी केन्द्र मे धान चोरी केआरोपीयो पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए काग्रेंस नेता चुम्मन साहू ने शासन प्रशासन से मांग किया है धान घोटाले के आरोपी को जेल भेज उनके सम्पती कुर्क कर शासन की राशि का वसूली किया जाए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button