अभी-अभीछत्तीसगढ़ब्रेकिंग

शिवनाथ की कहानी अमर प्रेम की निशानी

राकेश कुमार ठाकुर

अनादिकाल से मानव सभ्यता का विकास नदियों के तट पर हुआ हैं। नदियों के तट पर यदि पर्वत हो गया तो सोने में सुहागा हो जाता हैं। ऋषि मुनियों के आश्रय नदी तट पर होते तथा पर्वतों पर वे तपस्या करते थे। अपने देश में जितनी भी बड़ी नदियां जैसे गंगा, यमुना, सरस्वती, ब्रह्मपुत्र, नर्मदा, महानदी के उद्गम के संबंध में जो मान्यताएँ हैं उसी प्रकार राजनांदगाँव नगर के दक्षिणी तट से प्रवाहित शिवनाथ नदी के प्रकट होने के संबंध में जो मान्यता हैं वह एक आदिवासी युवक एवं युवती की प्रणयगाथा से जुड़ी हुई है।

शिवनाथ नदी का उद्गम पानाबरस क्षेत्र के अंदर गोंड्री गाँव के निकट स्थित ढोंढरी पहाड़ी से हुआ है जो महाराष्ट्र की सीमा के अन्तर्गत है, वहाँ आदिवासियों का एक छोटा गाँव था जिसका प्रमुख मंगल नाम का आदिवासी था। उसके सात पुत्र और एक पुत्री थी जिसका नाम शिवा था। वह प्रतिदिन खेत पर काम करती थीं। हमेशा की तरह वह एक दिन खेत में काम करते समय गीत गा रही थीं। शिवा की मनमोहक छवि एवं गीत सुनकर समीप के गाँव में रहने वाला आदिवासी युवक नाथ आकर्षित हो गया। शिवा की दृष्टि भी उसपर वरिष्ठ एवं सुंदर आदिवासी को देखकर उसके दिल में प्यार जागृत हुआ। दोनों ने आपस में एक दूसरे का परिचय प्राप्त किया। आदिवासी युवक नाथ ने शिवा के पिता के समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखा परंतु शिवा के पिता मंगल ने यह घोषणा कर रखी थी कि वह अपनी पुत्री का विवाह उस युवक से करेगा जो उसके खेत में सबसे ज़्यादा अनाज उत्पन्न करेगा।

शिवा से विवाह का प्रस्ताव देकर दो आदिवासी युवक सामने आये। एक का नाम नाथ और दूसरे का पाश। मंगल ने पहले वर्ष पाश को अवसर दिया। पाथ ने अपने कुलदेवता एवं खेत की पूजा करने के बाद अपने काम में लग गया। बरसात शुरू होने पर उसके खेतों में धान बोया। समय पर वर्षा होने के बाद वह सुबह से लेकर शाम तक खेतों में काम करता। इंद्र देव की कृपा से समय-समय पर वर्षा होने के कारण खेतों में धान लहलहाने लगी। दीपावली तक खेत की बालियाँ पक गई। भाग्य ने पाठ को पूरा-पूरा साथ दिया। पाठ की छाती फ़ुल गई। मंगल ने उसे गले लगा लिया।

दूसरे वर्ष मंगल ने नाथ को अवसर दिया। उसने भी अपने खेत में पूजा कर खेत में काम में लग गया । वह दिन रात खेतों के काम में लगा रहता, रात में खेत में कुटिया बनाकर रहने लगता। इधर शिवा भी नाथ की सफलता के लिए अपने ग्राम देवी की प्रार्थना करती हैं। वर्षा की शुरुवात में अच्छी वर्षा हुईं, नाथ ने खेतों में बीज डाले। कुछ दिनों बाद धान में अंकुर निकालने लगे। नाथ का हृदय झूमने लगा। शिवा के हृदय में मधुरस की सरिता बहने लगी। कुछ दिन बीतें किंतु वर्षा ने उसका साथ नहीं दिया। नाथ का मन बैठ गया, शिवा की आँखों के सामने अंधेरा छा गया। वह खेत में ही रहने लगा । वह खेत के बाहर नहीं जाना चाहता था।

शिवा के पिता मंगल ने अपने घोषणा के अनुसार शिवा की शादी पाठ से करने का निश्चय किया। शादी की तैयारियाँ होने लगी। शिवा का दिल टूट गया। उसकी आँखों के सामने अंधेरा छा गया। वह सबकी नज़र बचाकर खेतों की ओर गई। उसने देखा खेतों के बीच होली जल रही है और नाथ उस ओर जा रहा हैं। वह नाथ को आवाज़ देती रही परंतु वह होली में कूद पड़ा। नाथ को जलते देखकर शिवा भी उसी आग में कूद गई। कुछ ही क्षणों में शिवा और नाथ आग में जलकर राख हो गये और उनकी आत्माएँ दिव्य प्रणय की आग में समाहित हो गई।

मंगल के खेत में शिवा और नाथ को जलते देखकर पूरा गाँव सन्नाटे में आ गया। सबकी आँख से आँसू बहने लगे। मंगल और उसका परिवार रोने चिल्लाने लगा। कुछ ही देर में आग की ज्वाला शांत हो गई और धरती फट गई और वहाँ से जल की धारा बहने लगी। इस प्रकार शिवा एवं नाथ के उपसर्ग से जिस पावन धरा प्रकट होकर प्रवाहित होने लगी वही शिवनाथ नदी के रूप में प्रवाहित होकर शिवरीनारायण के निकट महानदी में समाहित हो जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button