
छुरिया। प्रदेश में अर्नब तूफान के प्रभाव से हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण सबसे अधिक नूकसान राजनांदगांव जिला के छुरिया क्षेत्र मे ग्राम नवागांव पिनकापार किसानों का हुआ है उक्त दावा नवागांव पिनकापार के बड़े किसान राकेश धनकर का है उन्होंने आगे कहा खेतों में खड़ी धान की फसल को काफी नुकसान हुआ है।
क्षेत्र के किसानों की मेहनत पर मौसम की मार पड़ने से उनकी चिंता बढ़ गई है। इस संबंध में धनकर ने जिला प्रशासन से प्रभावित किसानों को राहत देने का मांग किया है।
राकेश धनकर ने कहा कि बेमौसम बारिश के कारण खेतों में खड़ी धान का फसल बैठ गया है। कई स्थानों पर धान की बालियों से दाने झड़ने की स्थिति निर्मित हो गई है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
उन्होंने प्रसासन से मांग किया है फसल क्षति का वास्तविक आकलन कर पात्र किसानों को नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने की व्यवस्था की जाए, ताकि संकट की इस घड़ी में किसानों को राहत मिल सके।


