अभी-अभीछत्तीसगढ़ब्रेकिंग

वोट बचाओ–देश बचाओ महारैली में शामिल होने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरिया के नेतृत्व मे दिल्ली रवाना हुए पदाधिकारी

अकील मेमन

छुरिया। लोकतंत्र की रक्षा एवं मताधिकार के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी द्वारा संचालित ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत 1 नवंबर को नई दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में विशाल महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इस महारैली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरिया के अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, महामंत्री धनेन्द्र कोठारी व ब्लाक कांग्रेस कमेटी सचिव रामायन साहू व कार्यकारिणी सदस्यगण महारैली में सहभागिता करने के लिए रेलवे स्टेशन डोंगरगढ़ से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए।

इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की रक्षा, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया एवं प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर आवाज बुलंद करने के लिए यह महारैली आयोजित की जा रही है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरिया के पदाधिकारियों की दिल्ली रवानगी से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन के आह्वान पर वे लोकतांत्रिक अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों से जुड़े इस अभियान में अपनी भागीदारी निभाने दिल्ली पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button