अभी-अभीछत्तीसगढ़ब्रेकिंग

उत्तर बस्तर कांकेर : जिले में 09 नवम्बर को सार्वजनिक अवकाश

उत्तर बस्तर कांकेर, 04 नवंबर 2026 : छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर द्वारा 26 अक्टूबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार 09 नवंबर सोमवार को दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) के अवसर पर संपूर्ण छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

कलेक्टर कुन्दन कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में स्थानीय अवकाश की तिथि में संशोधन किया गया है।

पूर्व में 09 नवंबर 2026, सोमवार को दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) के अवसर पर संपूर्ण उत्तर बस्तर कांकेर जिले के लिए घोषित स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था, जिसे निरस्त करते हुए अब 20 नवंबर शुक्रवार को देवउठनी एकादशी (तुलसी विवाह) के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उपरोक्त स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय एवं उपकोषालय के लिए लागू नहीं होगा।जगदलपुर : बस्तर ओलम्पिक के आयोजन में जवाबदेही और गुणवत्ता के साथ सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें-कमिश्नर डोमन सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button