
राजनांदगांव। जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर किसी नए अधिकारी की पदस्थापना के बाद अक्सर शुरुआती दौर में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग में सुधार को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। शुरुआती कुछ समय तक इनका असर भी दिखाई देता है, लेकिन धीरे-धीरे व्यवस्था फिर पुराने ढर्रे पर लौटने की शिकायतें सामने आने लगती हैं।
शहर के गली-मोहल्लों में शराबखोरी, चौक-चौराहों पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन जैसी गतिविधियां आम नागरिकों के लिए चिंता का विषय बनी रहती हैं।
लेकिन जिले में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की पदस्थापना के बाद से शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपराध नियंत्रण और नशा सट्टा, जुआ के खिलाफ पुलिस की मुहीम व सक्रियता को लेकर आम लोगों के बीच चर्चा हो रही है। क्षेत्र के एक बड़े वर्ग का मानना है कि पुलिस की सख्ती और कार्यवाही के चलते असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिली है। खासकर सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी और नशे से जुड़ी गतिविधियों को लेकर पुलिस की सक्रियता से लोगों को राहत महसूस होने की बात सामने आ रही है।
राजनीतिक दबाव से ऊपर कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देने की चर्चा
एसपी अंकिता शर्मा को लेकर जिले में यह चर्चा भी है कि वे राजनीतिक दबाव के बजाय कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक जिम्मेदारी को प्राथमिकता देते हुए काम करने पर जोर देती हैं। पुलिस अधीक्षक के सामने सबसे बड़ी चुनौती केवल अपराधियों पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना भी है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक पुलिस की मौजूदगी और असामाजिक गतिविधियों पर निगरानी इसी दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
कट्टीपार में भी असामाजिक गतिविधियों पर बहोत हद तक लगाअंकुश
क्षेत्र में लम्बे समय से कट्टीपार कारोबार चल रहा था कुछ इलाकों में भी असामाजिक गतिविधियों को लेकर पहले चिंता जताई जाती रही थी। एसपी अंकिता शर्मा के कार्यकाल में ऐसे क्षेत्रों में पुलिस की सख्ती और निगरानी को लेकर बहोत हद तक लगाम लगने का चर्चा है। हालांकि इस दिशा में लगातार कार्यवाही और निगरानी बनाए रखना जरूरी है, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल मिल सके।
सामाजिक और राजनीतिक विवादों के बीच शांति बनाए रखना बड़ी चुनौती
राजनांदगांव जिला बीते समय में कई सामाजिक और राजनीतिक विवादों का भी गवाह रहा है। कुछ घटनाओं के चलते सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका पैदा हुई। ऐसे हालात में पुलिस प्रशासन के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ दोनों पक्षों के बीच तनाव कम करने की जिम्मेदारी भी रही। एसपी अंकिता शर्मा के कार्यकाल में सामने आए विभिन्न विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने एसपी शर्मा के प्रयासों की भी चर्चा होता है। 
जिले में पुलिस अधीक्षक से
अब आम नागरिकों की अपेक्षा है कि पुलिस की यह सक्रियता केवल कुछ महीनों तक सीमित न रहे, बल्कि लगातार जारी रहे। नशे के कारोबार में शामिल लोगों, सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात मचाने वालों और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ निष्पक्ष कार्यवाही हो। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस की नियमित गश्त और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो।
कुल मिलाकर, एसपी अंकिता शर्मा के कार्यकाल में अपराध नियंत्रण, नशाखोरी पर अंकुश और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर जिले में जो सकारात्मक चर्चा सामने आ रही है, उसे स्थायी परिणामों में बदलना ही पुलिस प्रशासन के सामने सबसे बड़ी कसौटी होगी।



