अभी-अभीउत्तर प्रदेशब्रेकिंग

यूपी : छुट्टी नहीं मिलने पर रेलवे कर्मी ने ट्रेन से कटकर दे दी जान

कानपुर : साले की शादी में शामिल होने के लिए अवकाश न मिलने पर सोमवार को रेलवे कर्मचारी (ट्रैक मैन) ने पनकी धाम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। मरने से पहले दिए गए उसके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया।

दरअसल मिली जानकरी के मुताबिक प्रयागराज मंडल के डीआरएम मोहित चंद्रा ने चार सदस्यीय कमेटी गठित कर तीन दिन में जांच रिपोर्ट मांगी है। हालांकि रेलवे अधिकारी इसे दुर्घटना बता रहे हैं। फतेहपुर के भट्टपुरवा में रहने वाला रमेश कुमार यादव (33) पनकी रेलवे स्टेशन में ट्रैक मैन था। 20 जनवरी को उसके साले की शादी थी। इंजीनियरिंग विभाग के पीडब्ल्यूआई (रेल पथ निरीक्षक) सीके तिवारी को अवकाश का प्रार्थनापत्र दिया था, लेकिन छुट्टी नहीं मिली थी। साथी कर्मचारियों के मुताबिक इससे वह मानसिक तनाव में था।

सोमवार दोपहर पनकी स्टेशन पर गुड्स लाइन पर ड्यूटी थी। इसी दौरान मालगाड़ी गुजरी तो वह ट्रैक पर लेट गया। उसका शरीर दो हिस्सों में कट गया। आसपास काम कर रहे कर्मचारी उसके पास पहुंचे तो रमेश की सांसें चल रही थीं। कुछ कर्मचारियों ने मोबाइल से उसका वीडियो बनाया, जिसमें रमेश ने खुद बयान दिया कि साले की शादी के लिए छुट्टी न मिलने से बहुत आहत है। साथी कर्मचारी उसे हैलट ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीँ रमेश अपनी पत्नी अर्चना व बेटे आर्यन (4) के साथ रहता था। उसकी मौत से पत्नी अर्चना का रो-रोकर बुरा हाल है। वह लोगों से यही कहती रही कि काश रमेश से भाई की शादी के लिए अवकाश लेने की बात न कही होती।

बताया जा रहा है कि सहकर्मियों ने बताया कि रमेश को उन्होंने कई बार समझाने का प्रयास किया। तीन बार उसे उठाकर ट्रैक से किनारे किया। मालगाड़ी के गुजरते ही रमेश भागकर गया और पटरी पर लेट गया। कर्मचारियों के अनुसार कुछ दिन पहले ट्रैक मैन संजय गुप्ता ने भी खुदकुशी का प्रयास किया था।

गुड्स की डाउन लाइन में दोपहर दो बजे काम के दौरान रमेश मालगाड़ी की चपेट में आ गया था। हालांकि परिस्थितियों को देखते हुए डीआरएम ने जांच के आदेश दिए हैं ।- डॉ. शिवम शर्मा, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, एनसीआर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button