अभी-अभीछत्तीसगढ़ब्रेकिंग

बरछाटोला में कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ में पहुंचे जिला कांग्रेस प्रवक्ता चुम्मन साहू

अकील मेमन

छुरिया। ग्राम बरछाटोला में यंग स्टार क्लब एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता चुम्मन लाल साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता खिलेन्द्र साहू ने की।

इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि चुम्मन साहू ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि कबड्डी ग्रामीण अंचल का लोकप्रिय पारंपरिक खेल है।

ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। खेल न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे को भी बढ़ावा देते हैं।

उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच हेमंत साहू सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के आयोजन में यंग स्टार क्लब के सदस्यों एवं ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button