अभी-अभीब्रेकिंगमध्य प्रदेशहादसा

इंदौर में सेज यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर की सड़क हादसे में मौत

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर के तेजाजी नगर क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हुई सेज यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर की सात दिन बाद मौत हो गई। बायपास से कॉलेज जाते समय उनकी स्कूटी के सामने डॉगी आ गया था, जिसमें उनकी गाड़ी फिसल गई थी। प्रोफेसर के साथ उनकी एक अन्य महिला प्रोफेसर दोस्त भी थी, जो स्कूटी चला रही थी। दोनों प्रोफेसर को पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां से एक प्रोफेसर की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें एमवाय अस्पताल रैफर किया गया था। यहां सात दिन बाद उनकी मौत हो गई। जबकि दूसरी प्रोफेसर सामान्य घायल हुई हैं।

मिली जानकरी के अनुसार, तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक सुप्रिया (31) पति सिद्धार्थ त्रिपाठी निवासी करूणा सागर अपार्टमेंट की मंगलवार को उपचार के दौरान एमवाय अस्पताल में मौत हुई है। देवर शुभम ने बताया कि सुप्रिया 5 जुलाई की सुबह यूनिवर्सिटी के नजदीक ही घायल हुई थीं। यहां गाड़ी के आगे एक डॉग आ गया था। जिससे उनकी गाड़ी स्लिप हो गई और वे दूर तक घसीटते हुए चली गई। बाद में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां रिकवरी के बाद उनकी फिर से हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने एमवाय रैफर कर दिया था।

इसे भी पढ़ें :-झारखंड : धनबाद में RSS कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

कॉलेज स्टाफ ने जानकारी देते हुए बताया कि सुप्रिया त्रिपाठी के साथ कॉलेज की एक और महिला प्रोफेसर प्रियंका राजपूत भी थी। जो स्कूटी चला रही थी। उन्होंने हेलमेट पहना था, जबकि सुप्रिया पीछे बैठी थी। गाड़ी स्लिप होने के दौरान दोनों सड़क पर गिरी। प्रियंका के हाथ पैर में चोट आई। सुप्रिया के सिर में गंभीर चोट आने के बाद उन्हें एप्पल अस्पताल में एडमिट कराया गया। यहां सिर की सर्जरी हुई। इसके बाद डॉक्टरों ने 48 घंटे का समय दिया। बाद में सुप्रिया को वैंटिलेटर पर रखा गया। उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया गया था।

परिवार के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि सुप्रिया के पति पेशे से वकील हैं। दंपती करीब छह साल से इंदौर के कनाड़िया स्थित करूणा सागर अपार्टमेंट में किराये से रह रहे थे। वह मूल रूप से रीवा के रहने वाले हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार शव को रीवा ले गए हैं। तेजाजी नगर पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

इसे भी पढ़ें :-बिहार : पटना में विधानसभा घेराव करने जा रहे किसान सलाहकारों पर लाठीचार्ज, कई घायल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button