अभी-अभीछत्तीसगढ़ब्रेकिंग

रायपुर : आर डी तिवारी स्वामी आत्मानंद विद्यालय आमापारा में नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्टर रंजन नाग

रायपुर : आर डी तिवारी स्वामी आत्मानंद विद्यालय आमापारा में शिक्षा विभाग रायपुर द्वारा नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल तिवारी ,विशिष्ठ अतिथि बी कोंसलर शैलजा, डॉ जी
रावटे डायरेक्टर उड़ान जी एस सोसायटी रायपुर,वी बी एस राजकुमार साया फाउंडेशन रायपुर,समाज सेवी राकेश सालोंमन, समाजसेवी अनुजा छतर उड़ान जी एस सोसायटी,पुलिस बालमित्र रोशना।

डेविड, कार्यक्रम प्रभारी इंदिरा गांधी एवम समस्त अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर फूल माला अर्पित।कर दीप प्रज्वलित किए। कार्यक्रम का शुभारंभ ^अरपा पैरी के धार^ राजकीय गीत गाकर किया गया। एडीपीओ इंद्रा गांधी शिक्षा विभाग की सदस्यों द्वारा अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। एडिशनल एस पी चंचल तिवारी ने नशा को छोड़ो जिंदगी से नाता जोड़ो नारा द्वारा शुरुवात कर पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे हेल्लो जिंदगी नशा मुक्ति अभियान के उद्देश्य की जानकारी दिए।उन्होंने विद्यार्थियों को नशा के प्रकार, नशा से होने वाले दुष्परिणाम, नशा क्यों करते है एवम नशा की आदत को छुड़ाने के उपाय बताए तथा विद्यार्थियों को नशा ना करने की शपथ भी दिलाए एवम नशा नही करने को प्रेरित किए। AD SP चंचल तिवारी ने यह भी कहा की बच्चे आने वाले कल भविष्य है।बच्चो को नशा से बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। कोंसलर बी शैलजा ने विद्यार्थियों को नशा नाश की जड़ है नारा के द्वारा बच्चो को नशा से दूर रहने को समझाते हुए नशा से होने वाले विभिन्न अपराधो की जानकारी दिए एवम जीवन में सफल होने के पांच मूलमंत्र(अनुशान, लक्ष्य,पूर्ण शिक्षा, कड़ी मेहनत, सकारात्मक।विचार, संस्कार) को विस्तृत रूप से बताए ।

रायपुर : आर डी तिवारी स्वामी आत्मानंद विद्यालय आमापारा में नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन

एडीपीओ इंदिरा गांधी ने कहा की वर्तमान में नशा एक ज्वलंत समस्या है जिससे होने वाले दुष्परिणाम प्रतिदिन हमे देखने को मिलता है। इसी उद्देश्य से विभिन्न स्कूलो से आए विद्यार्थियों को नशा के विरुद्ध जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया एवम यही विद्यार्थी अपने स्कूलों में नशा के विरुद्ध दूसरो को भी प्रेरित कर सके। डॉ जॉर्ज रावटे ने विद्यार्थियों से कहा की आज जो आपने सीखा उसे जीवन में अवश्य अपनाइए व जीवन में सफल होने के लिए शुभकामनाएं दिए।वी बी एस। राजकुमार ने विद्यार्थियों को शिक्षा पर फोकस करते हुए अपने माता पिता के सपनो को साकार करने को उत्साहित किया। पुलिस बालमित्र रोशना डेविड ने बच्चो को कहा की हमारा जीवन बहुत ही मूल्यवान है इसे हमे अपराध से।

बचाकर सुरक्षित रखने की आवश्यकता है,उन्होंने कहा की समाज से अपराध को दूर करने की आवश्यकता है,पुलिस को अपना मित्र मानकर अपराध मुक्त समाज बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को प्रेरित किया। प्राचार्य दीपा दास ने विद्यार्थियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से समझाते हुए नशा व अपराध से दूर रहने को जागरुक किया। बच्चो ने नशा मुक्ति पर नारे बोले,ड्राइंग पेंटिंग ,पोस्टर बनाकर प्रस्तुति दिए। आर डी स्वामी आत्मानंद स्कूल आमापारा के एन एस एस विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति पर नुकड़ नाटक की मनमोहक प्रस्तुति दी।

अ पु अ चंचल तिवारी ने नुकड़ नाटक व पोस्टर बनाने वाले बच्चो को मेडल पहनाकर पुरस्कृत।इंद्रा गांधी शिक्षा विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक वाले बच्चो को सर्टिफिकेट एवम उपहार भेट किया गया।समस्त शिक्षकों v विद्यार्थियों के साथ रैली निकाल कर शिविर का समापन कीया गया।इस कार्यक्रम का सफल संचालन निशा शर्मा सहायक कार्यक्रम समन्वयक व सुवर्षा वर्मा ने किया।विभिन्न स्कूलों से आए समस्त शिक्षकों ने एक दिवसीय कार्यशाला के सभी गतिविधियों एवम व्यवस्था में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button