अभी-अभीछत्तीसगढ़ब्रेकिंग

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा एवं सचिव एवं प्रभारी डॉ. चंदन यादव एवं संयुक्त सचिव एवं सह-प्रभारी विजय जांगिड का दौरा कार्यक्रम 

छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ एस मनदीप सिंह व रिपोर्टर रंजन नाग

रायपुर/23 अक्टूबर 2023। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रभारी कुमारी सैलजा एवं सचिव एवं प्रभारी डॉ. चंदन यादव एवं संयुक्त सचिव एवं सह-प्रभारी विजय जांगिड दिनांक 24 अक्टूबर 2023 मंगलवार को हेलीकॉप्टर द्वारा सुबह 10.45 बजे रायपुर से जगदलपुर के लिये रवाना होंगे। सुबह 11.30 बजे मॉ दंतेश्वरी विमानतल जगदलपुर पहुंचेंगे एवं राजीव भवन जगदलपुर के लिये रवाना होंगे।

सुबह 11.40 बजे राजीव भवन में चुनावी बैठक एवं प्रचार प्रसार में भाग लेंगे एवं रात्रि विश्राम जगदलपुर में करेंगे। दिनांक 25 अक्टूबर 2023 बुधवार सुबह 10 बजे जगदलपुर से बस्तर के लिये रवाना होंगे। सुबह 10.30 बजे बस्तर विधानसभा के कांग्रेसजनों से भेंट चर्चा। सुबह 11 बजे बस्तर से भानपुरी के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे भानपुरी में नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसजनों से भेंट चर्चा करेंगे। दोपहर 12.30 बजे भानपुरी से कोण्डागांव के लिये रवाना होंगे। दोपहर 1 बजे कोण्डागांव पहुंचेंगे एवं कोण्डागांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसजनों से भेट एवं चर्चा करेंगे। दोपहर 1.30 बजे कोण्डागांव से केशकाल के लिये रवाना होंगे।

दोपहर 2.30 बजे केशकाल पहुंचेंगे एवं केशकाल विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसजनों से भेट एवं चर्चा करेंगे। दोपहर 3 बजे केशकाल से कांकेर के लिये रवाना होंगे। दोपहर 3.50 बजे कांकेर पहुंचेंगे एवं कांकेर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसजनों से भेट एवं चर्चा करेंगे। शाम 4.20 बजे कांकेर से चारामा के लिये रवाना होंगे। शाम 4.40 बजे चारामा पहुंचेंगे एवं भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसजनों से भेट एवं चर्चा करेंगे। शाम 5 बजे चारामा से धमतरी के लिये रवाना होंगे। शाम 5.40 बजे धमतरी पहुंचेंगे एवं धमतरी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसजनों से भेंट एवं चर्चा करेंगे। शाम 6 बजे धमतरी से कुरूद के लिये रवाना होंगे। शाम 6.30 बजे कुरूद पहुंचेंगे एवं कुरूद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसजनों से भेट एवं चर्चा करेंगे। शाम 7 बजे कुरूद से अभनपुर के लिये रवाना होंगे। शाम 7.30 बजे अभनपुर में अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसजनों से भेंट एवं चर्चा करेंगे। रात्रि 8 बजे अभनपुर से रायपुर के लिये रवाना होंगे। रात्रि 8.40 बजे रायपुर पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम रायपुर में करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button