अभी-अभीक्राईमब्रेकिंग

पुलिस की सतर्कता और तत्परता से पकड़े गए गैंग रेप के आरोपी

छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ एस मनदीप सिंह व रिपोर्टर रंजन नाग

बिलासपुर : पुलिस की सतर्कता और तत्परता से पकड़े गए गैंग रेप के आरोपी…रिपोर्ट के चंद घंटे के अंदर पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार

विवरणः- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27.03.2024 को पीडिता थाना उपिस्थत आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी गई कि दिनांक 26.03.2024 को अपने काम से छुटकर पैदल अपने घर जा रही थी कि रात्रि 9.30 बजे आरोपी श्याम नायक, रोहित नायक एवं उसके एक अन्य साथी महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल के पास से जबरजस्ती अपहरण कर मोटर सायकल में बैठाकर बुटापारा जंगल के खाली मैदान में ले जाकर तीनो बारी बारी से पीडिता के साथ जबरन बलात्कार किए है तथा रोहित नायक के घर ले जाकर छोड दिए, रात्रि 1.30 बजे रोहित नायक ने पीडिता के साथ पुनः बलात्कार किया गया तथा दिनांक 27.03.2024 को सुबह 7.00 बजे रोहित नायक पीडिता को महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल के पास छोड कर भाग गया।

पीडिता के लिखित शिकायत पर अपराध क्रमांक 158 /2024 धारा 365, 376(डी) भादवि, 4, 6 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को जानकारी दी गयी। मामले की गंभीरता एवं महिला संबंधी अपराध होने से प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा प्रकरण के आरोपी को तत्काल गिर. करने निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली पूजा कुमार के मार्ग दर्शन में निरीक्षक विजय चैधरी के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी (1) ओम अहिरवार पिता उदल अहिरवार उम्र 22 वर्ष निवासी देवरीखुर्द ग्राम पंचायत के पास थाना तोरवा जिला बिलासपुर एवं (2) रोहित नायक पिता मनीराम नायक उम्र 20 वर्ष निवासी देवरीखुर्द ग्राम पंचायत के पास थाना तोरवा जिला बिलासपुर, को देवरीखुर्द से (3) श्याम नायक उर्फ सोनू नायक पिता विश्वनाथ नायक उम्र 19 वर्ष निवासी दर्रीटाड थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा को शनिचरी बाजार से गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल सीजी 11 बी.जे. 0122 को आरोपी श्याम नायक के कब्जे से जप्त किया गया।

आरोपी का नाम:-

(1) ओम अहिरवार पिता उदल अहिरवार उम्र 22 वर्ष
(2) रोहित नायक पिता मनीराम नायक उम्र 20 वर्ष
(3) श्याम नायक उर्फ सोनू नायक पिता विश्वनाथ नायक उम्र 19 वर्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button