अभी-अभीछत्तीसगढ़ब्रेकिंग

बलौदाबाजार : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 53 घर हुए सौर ऊर्जा से रोशन

बलौदाबाजार, 30 जून 2025 : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अब तक जिले के 53 घरों में सौर ऊर्जा की रोशनी जगमगा रही है। योजना के तहत सब्सिडी मिलने से लोग इस योजना सोलर पैनल लगवाने में दिलचस्पी ले रहे हैं। इसके साथ ही घर के बिजली बिल से राहत मिल रही है।बलौदाबाजार : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 53 घर हुए सौर ऊर्जा से रोशन

इस योजना के जरिए जिन्होंने सोलर पैनल लगवाया उन्हें बिजली बिल की चिंता से न केवल मुक्ति मिली है बल्कि वे ग्रीन एनर्जी को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में भी अपना योगदान दे रहे हैं।

सीएसपीडीसीएल कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड भाटापारा से सर्वाधिक 41 लोगों ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने मकान के छत पर सोलर पैनल लगवाया है।

इसमें 3 किलोवाट के पैनल हेतु 10 हितग्राही,5 किलो वाट हेतु 4, 2किलोवाट हेतु 1 हितग्राही,8.5 किलोवाट हेतु 1, 8 किलोवाट हेतु 4, 7.5 किलोवाट के 2, 6 किलोवाट के 1, 9 किलोवाट 2, 10 किलोवाट के 13, 12 किलोवाट के 2,15 किलो वाट के 1 हितग्राही शामिल है।
विकासखंड बलौदाबाजार में 12 लोगो ने सोलऱ पैनल लगवाया हैं जिसमें 3 किलोवाट पैनल हेतु 4 हितग्राही,5 किलोवाट हेतु 3, 7 किलोवाट के 2,10 किलोवाट,15 किलोवाट एवं 20 किलोवाट के 1 -1 हितग्राही शामिल हैं।

आवेदन की प्रक्रिया-प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता राष्ट्रीय सौर ऊर्जा पोर्टल https://pmsuryaghar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए बिजली कनेक्शन नंबर, आधार कार्ड और छत की फोटो जैसी सामान्य जानकारियां अपलोड करना है।

उपभोक्ता अपने नजदीकी बिजली विभाग के कार्यालय में संपर्क कर भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना के तहत केंद्र सरकार से अधिकतम 78 हजार एवं राज्य सरकारब्से 30 हजार रुपये का सब्सिडी एवं सोलर पैनल लगवाने पर ऋण का भी प्रावधान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button