अभी-अभीछत्तीसगढ़ब्रेकिंग

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन का 16 एवं 17 जुलाई को नई दिल्ली दौरा

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन आगामी 16 एवं 17 जुलाई 2025 को दो दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली जाएंगे। इस दौरान वे भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा आयोजित सुरक्षित ऊर्जा भविष्य हेतु राज्य नेतृत्व पर मंत्री स्तरीय सम्मेलन में शामिल होकर छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। मंत्री देवांगन का यह दौरा राज्यों के बीच ऊर्जा नीति, निवेश अवसर और सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री देवांगन 16 जुलाई, बुधवार को दोपहर 2.55 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से दिल्ली के लिए नई दिल्ली जाएंगे। मंत्री देवांगन 17 जुलाई को भारत मण्डपम ऑडिटोरियम नई दिल्ली में भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा आयोजित सुरक्षित ऊर्जा भविष्य हेतु राज्य नेतृत्व पर मंत्री स्तरीय सम्मेलन में शामिल होंगे। कैबिनेट मंत्री देवांगन नई दिल्ली से संध्या 7.20 बजे नियमित विमान से प्रस्थान कर रात्रि 8.55 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button