
नई दिल्ली : नितिन नबीन भाजपा के निर्विरोध 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में इसका ऐलान किया गया। इस मौके पर पीएम मोदी ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। पीएम मोदी ने कहा ‘भाजपा ऐसी पार्टी है, जहां लोगों को लगता होगा कि मोदीजी इतनी छोटी उम्र में मुख्यमंत्री बन गए। हेड ऑफ द गवर्नमेंट बन गए हैं। इन सबसे बड़ी चीज है कि मैं BJP का कार्यकर्ता हूं। लेकिन मैं मानता हूं कि नितिनजी मेरे बॉस हैं, मैं कार्यकर्ता हूं।’

इससे पहले नबीन दिल्ली में भगवान वाल्मीकि मंदिर, गुरुद्वारा बंगला साहिब और झंडेवाला मंदिर गए और माथा टेका। भाजपा मुख्यालय में सोमवार को अध्यक्ष पद के चुनाव हुए थे। किसी और उम्मीदवार का नामांकन न आने से नबीन निर्विरोध चुने गए। नितिन को 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।
इसे भी पढ़ें :-छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर पर बस पलटने से 10 की गई जान….19 घायलों की हालत गंभीर, अंबिकापुर में भर्ती
पीएम मोदी ने कहा, ‘साथियों देश के लिए परिवारवाद बहुत बड़ा अभिशाप है। जब मैं यह कहता हूं तो अर्बन नक्सल मैदान में आ जाते हैं। वे कहते हैं फलाने का बेटा बेटी, हम किसी की प्रतिभा के विरोधी नहीं है। दुर्भाग्य से कांग्रेस में एक के बाद एक उनके परिवार के अध्यक्ष ही बनते हैं। पार्टी के कार्यकर्ता को उनके विचार से कोई लेना देना नहीं। ये लोकतंत्र के लिए खतरनाक हैं। परिवारवाद की राजनीति ने देश के युवाओं के लिए राजनीति में आने के रास्ते बंद कर दिए हैं। इसलिए मैं एक लाख ऐसे युवाओं को राजीनिति में लाना चाहता हूं जिनके परिवार से वे पहली बार राजनीति में आएंगे।’
पीएम ने कहा, ‘दुनिया के बड़े देश भी अपने यहां घुसपैठियों की जांच कर रहे हैं, लेकिन कोई उनको नहीं पूछ रहा है। दुनिया में कोई अपने देश में घुसपैठियों को स्वीकार नहीं करता। भारत भी घुसपैठियों को देश को लूटने नहीं दे सकता। वे देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। उनकी पहचान करके उन्हें उनके देश भेजना जरूरी है। जो राजनीतिक दल उन्हें बचा रहे हैं, उन्हें जनता के सामने एक्सपोज करना होगा। एक और बड़ी चुनौती अर्बन नक्सल की भी है। अर्बन नक्सल का दायरा इंटरनेशनल हो रहा है। हमें इन्हें भी हटाना होगा।’
इसे भी पढ़ें :-नगरपालिका और त्रिस्तरीय पंचायत और उप निर्वाचन 2026 की तैयारियां तेज : SIR के बाद नई मतदाता सूची के आधार पर होंगे इलेक्शन,निर्वाचन-आयोग ने शुरू की तैयारियां
पीएम ने कहा, देश के राजनीतिक समीक्षकों को दुनिया को यह बात बतानी चाहिए भारत ऐसा देश है जिसकी रगों में मजबूती से लोकतंत्र चल रहा है। जहां दुनिया की सबसे बड़ी पॉलिटिकल पार्टी है। बीजेपी एक संस्कार है एक परिवार है। हमारे यहां मेंबरशिप से भी ज्यादा रिलेशनशिप होती है।
बीजेपी प्रक्रिया से चलती है। हमारे यहां पदभार एक व्यवस्था है,और कार्यभार जीवन भर की जिम्मेदारी है। हमारे यहां अध्यक्ष बदलते हैं आदर्श नहीं बदलते। नेतृत्व बदलता है दिशा नहीं बदलती। भाजपा का स्वरूप नेशनल है। स्पिरिट नेशनल है, क्योंकि हमारा जुड़ाव लोकल है। हमारी जड़ें जमीन के नीचे गहरी हैं।
इसे भी पढ़ें :-नगरपालिका और त्रिस्तरीय पंचायत और उप निर्वाचन 2026 की तैयारियां तेज : SIR के बाद नई मतदाता सूची के आधार पर होंगे इलेक्शन,निर्वाचन-आयोग ने शुरू की तैयारियां
पीएम ने कहा- आने वाले 25 साल बहुत महत्वपूर्ण हैं
मोदी ने कहा, नितिन नबीन जी, हम सभी के अध्यक्ष हैं। उनका दायित्व भाजपा को संभालना नहीं है, NDA के साथ भी तालमेल का दायित्व देखना होता है। नितिनजी के संपर्क में जो भी आया है वो उनकी सरलता सहजता की चर्चा जरूर करता है।
बीजेपी युवा मोर्चा का दायित्व हो, राज्य प्रभारी की जिम्मेदारी हो, नितिनजी ने जो-जो दायित्व उठाया उसे पूरा किया।
पीएम ने कहा, ‘साथियों ये 21वीं सदी है, देखते ही देखते पहले 25 साल तो पूरे भी हो चुके हैं। आने वाले 25 साल बहुत महत्वपूर्ण हैं। ये वो कालखंड है जब विकसित भारत का निर्माण होना है और तय है।’
उन्होंने कहा कि इस कालखंड की शुरुआत में नितिनजी बीजेपी की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। आजकल के युवाओं की भाषा में कहूं कि नितिन जी मिलेनियल हैं। वो उस जनरेशन से हैं, जिसने बचपन में रेडियो से सूचना पाई और आज AI से भी काम कर रहे हैं। ये हमारे दल के हर कार्यकर्ता के लिए बहुत उपयोगी होगा। इस साल जनसंघ की स्थापना को 75 साल हो रहे हैं। अनेक परिवारों ने पीढ़ियों ने जो त्याग तपस्या बलिदान दिया है मैं उन्हें आदर देता हूं।’
इसे भी पढ़ें :-नगरपालिका और त्रिस्तरीय पंचायत और उप निर्वाचन 2026 की तैयारियां तेज : SIR के बाद नई मतदाता सूची के आधार पर होंगे इलेक्शन,निर्वाचन-आयोग ने शुरू की तैयारियां
मोदी ने कहा- हमारा नेतृत्व परंपरा से चलता है
मोदी ने कहा, ‘मैं देशभर के कार्यकर्ताओं का इसे सफल बनाने के लिए अभिनंदन करता हूं। साथियों से बीते एक डेढ़ साल में श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल जी की 100वीं जयंती, संघ की 100वीं जयंती हम मनाते रहे हैं। ये वो प्रेरणाएं हैं जो देश के लिए जीने के हमारे संकल्प को और मजबूत करती हैं। हमारा नेतृत्व परंपरा से चलता है, अनुभव से समृद्ध होता है और राष्ट्र सेवा के भाव से संगठन को आगे बढ़ाता है।’
इसे भी पढ़ें :-सहायक विकास विस्तार अधिकारी पदों हेतु सूची जारी, दावा आपत्ति 28 जनवरी तक
मोदी ने कहा- पार्टी की अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया सौ प्रतिशत लोकतांत्रिक
मोदी ने कहा, ‘बीते कई महीनों से संगठन पर्व यानी कि पार्टी का छोटी सी ईकाई से लेकर अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया सौ प्रतिशत लोकतांत्रिक तरीके से चुनने की भारतीय जनता पार्टी के संविधान की आत्मा और उसमें बताई गई हर बात को ध्यान में रखकर चल रही है। आज उसका विधिपूर्वक समापन हुआ है। संगठन पर्व का यह आयोजन BJP की लोकतांत्रिक आस्था और कार्यकर्ता केंद्रित सोच का प्रतीक है।’
पीएम मोदी ने कहा-‘भारतीय जनता पार्टी के नवीन अध्यक्ष नितिन नबीन जी, हमारे पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा जी, भाजपा परिवार के वरिष्ठजन देशभर से आए साथी, सबसे पहले नितिन जी को दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई शुभकामनाएं देता हूं।
इसे भी पढ़ें :-रायपुर साहित्य उत्सव–2026: छत्तीसगढ़ की साहित्यिक चेतना का राष्ट्रीय उत्सव
जेपी नड्डा ने कहा, ‘मैं नितिन जी को शुभकामनाएं देता हूं। अटल जी, कुशाभाऊ की परंपरा को आगे बढ़ाने उन्हें 12वां अध्यक्ष बनाया गया है। नितिन जी बहुत ही छोटी उम्र में 5 बार विधायक रह चुके हैं। आपने सारे देश को समझा है। ऐसे नौजवान अध्यक्ष के रूप में आपने कार्यभार संभाला है। आपको बधाई। आप पार्टी को तेज गति से आगे ले जाएंगे। इसके लिए शुभकामनाएं देता हूं। मैं सभी को धन्यवाद देता हूं क्योंकि आप सभी ने पार्टी को चलाने के लिए मेरे साथ मिलकर काम किया। मुझे ताकत दी। जमीनी स्तर पर जो सहयोग उसका धन्यवाद।’
नितिन नबीन भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित। चुनाव अधिकारी ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। पीएम मोदी ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।



