अभी-अभीखेलब्रेकिंग

क्रिकेट विश्व कप : पाकिस्तान पर अफगानिस्तान की ऐतिहासिक जीत…मैदान पर इरफान पठान और राशिद खान का भांगड़ा

World Cup 2023 : इस बार क्रिकेट विश्व कप में आए दिन बड़े उलट फेर देखने को मिल रहे है. ऐसा ही दिलचस्प मुकाबला पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच देखने को मिला, जिसमें पाकिस्तान पर अफगानिस्तान ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान की टीम ने 6 गेंद शेष रहते हुए 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया. इसी के साथ अफगानी प्लेयर्स ने इस वर्ल्ड कप में दूसरी बार बड़ा उलटफेर कर दिया. इससे पहले यह टीम इंग्लैंड को भी झटका दे चुकी है. पाकिस्तान पर जीत बड़ी थी तो जश्न भी जमकर मना, आइए देखते हैं कैसे अफागानिस्तान क्रिकेट टीम ने अपनी जीत सेलिब्रेट की है.

इसे भी पढ़ें :-मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के पूर्व निजी सचिव ओडिशा सरकार में बने कैबिनेट मंत्री

आईसीसी और इरफान पठान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अफगानिस्तान टीम की जीत के बाद मैदान पर भारत के पूर्व क्रिकेट और इस कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे इरफान पठान और राशिद खान भांगड़ा स्टेप करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा एवं सचिव एवं प्रभारी डॉ. चंदन यादव एवं संयुक्त सचिव एवं सह-प्रभारी विजय जांगिड का दौरा कार्यक्रम 

इस बार वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के 22वें मैच में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर विश्व कप 2023 में एक और बड़ा उलटफेर किया है. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था और टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 282 रन बनाए थे और अफगानिस्तान को जीत के लिए 283 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में अफगानिस्तान ने 8 विकेट रहते ही मैच अपने नाम किया. अफगानिस्तान ने इससे पहले 15 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट की अपनी पहली जीत दर्ज की थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button