अभी-अभीब्रेकिंगमध्य प्रदेश
एसडीएम मनीष शर्मा ने दिखाई तत्परता, सड़क हादसे में घायल को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
तारिक खान रायसेन

रायसेन। रायसेन-सांची मार्ग पर ग्राम बारला के पास शनिवार को तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान रायसेन एसडीएम मनीष शर्मा एवं तहसीलदार मांडले, जिला कलेक्टर के साथ रायसेन से सांची की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान सड़क पर घायल अवस्था में पड़े बाइक सवार को देखकर एसडीएम मनीष शर्मा एवं तहसीलदार ने तत्काल मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए अपनी गाड़ी से घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
बताया जा रहा है कि हादसे में एक घायल की हालत गंभीर है। अधिकारियों की तत्परता से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में मदद मिली।


