
पंजाब के तीन युवाओं — सौरभ मुंजाल, निखिल डोडा और सौरभ भुटना ने 2017 में घर के किचन से शुरू किया था एक छोटा सा प्रयोग। काला नमक, जीरा और नींबू से बना ये देसी स्वाद आज 2,800 करोड़ की कंपनी बन चुका है।
क्यों है ये स्वावलंबी भारत की जीत?
– 10 रुपये में देसी स्वाद, हर आम आदमी की पहुंच में
– भारतीय स्वाद — जीरा सोडा, जो बचपन की याद दिलाता है
– रोजगार — आज रोज 12 लाख बोतल बनती हैं, हजारों लोगों को काम मिला
– कोला कंपनियों को टक्कर — देसी ब्रांड्स की हिस्सेदारी बढ़कर 15% हुई, Coca-Cola-Pepsi की 93% से घटकर 85% रह गई
यही तो है स्वावलंबी भारत अभियान का संकल्प —
_अपना उत्पादन, अपना रोजगार, अपना स्वाभिमान।_
जब हम स्वदेशी अपनाते हैं, तो पैसा विदेश नहीं जाता, हमारे ही युवाओं, हमारे ही किसानों, हमारे ही दुकानदारों के पास रहता है।
आइए, संकल्प लें —
स्वदेशी अपनाएंगे, स्वावलंबी भारत बनाएंगे।
स्वावलंबी भारत अभियान | स्वदेशी जागरण मंच
जय स्वदेशी, जय भारत!

