अभी-अभीछत्तीसगढ़ब्रेकिंग

“मीरा बेन की जयंती पर पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने किया नमन”

भिलाई : छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्य मंत्री बद्रुद्दीन कुरैशी ने, महात्मा गांधी जी की अनन्य शिष्या एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मीरा बहन की जयंती (22 नवंबर) पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मीरा बहन का वास्तविक नाम मेडेलीन स्लेड था। उनका जन्म 22 नवंबर 1892 को इंग्लैंड में हुआ था।

महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा और विचारों से प्रभावित होकर उन्होंने अपना सुख-सुविधाओं से भरा जीवन त्याग दिया और वर्ष 1925 में भारत आकर स्वतंत्रता आंदोलन में अपना योगदान दिया। गांधी जी ने उन्हें स्नेहपूर्वक ‘मीरा बहन’ नाम दिया। उन्होंने गांधी जी के साथ स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया और वर्ष 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान जेल भी गईं।

बदरुद्दीन कुरैशी ने, मीरा बहन का संपूर्ण जीवन त्याग, सेवा, समर्पण और राष्ट्रप्रेम का अद्भुत उदाहरण है। देश की आजादी के बाद भी उन्होंने ग्रामीण विकास, किसानों के उत्थान, पशु संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए।"मीरा बहन की जयंती पर पूर्व राज्य मंत्री बद्रुद्दीन कुरैशी ने किया नमन"

भारत सरकार ने उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए वर्ष 1982 में मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मीरा बहन जैसी महान विभूतियों का जीवन हमें मानवता, देशभक्ति और समाजसेवा की प्रेरणा देता रहेगा। उनकी जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button