अभी-अभीब्रेकिंगमध्य प्रदेशराजनीति

राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने का विरोध…भोपाल में कांग्रेस नेताओं का मौन सत्याग्रह

भोपाल : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने के विरोध में मध्य प्रदेश के भोपाल में आज कांग्रेस नेताओं ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर मौन सत्याग्रह किया।

सुबह 10.30 बजे से शुरू हुए मौन धरने में पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ भी शामिल हुए। धरने में शामिल हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल ने कहा, राहुल गांधी पर कार्रवाई सरकार का तानाशाह रवैया है। राहुल गांधी कह चुके हैं कि वे किसी से डरते नहीं हैं, भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाते रहेंगे।

इसे भी पढ़ें :-इंदौर में सेज यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर की सड़क हादसे में मौत

अमित शाह के भोपाल के दौर पर कहा, डर दिखाई दे रहा है। बेचारे परेशान हैं। अगर काम किया होता तो 5 दौरे तो प्रधानमंत्री मोदी के हो गए। शाह भी कई बार आ चुके हैं। इसका मतलब है कि मुख्यमंत्री पर भरोसा नहीं है। भाजपा की हालत दयनीय स्थिति में है।

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विधायक हिना कावरे, रविंद्र सिंह तोमर, सुखदेव पांसे, विजयलक्ष्मी साधो, कल्पना वर्मा सहित तमाम विधायक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button