अभी-अभीदिल्लीब्रेकिंग

CJP का जंतर-मंतर में प्रोटेस्ट : कॉकरोच पार्टी बोली- सरकार ने फिर बातचीत के लिए बुलाया, नड्डा के घर की बजाय दूसरी जगह बातचीत की शर्त

नई दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने गुरुवार को लगातार दूसरे दिन दावा किया है कि सरकार ने उसे बातचीत के लिए बुलाया है। CJP प्रवक्ता सौरव दास ने जंतर-मंतर पर कहा- हमें पुलिस ने बताया कि नड्डा ने अपने आवास पर चर्चा के लिए बुलाया है। सौरव दास ने कहा- हम किसी के घर या दफ्तर नहीं जाएंगे। अगर सरकार बातचीत चाहती है तो जंतर-मंतर आए या किसी न्यूट्रल जगह पर बातचीत करे। इससे पहले बुधवार को भी CJP ने नड्डा के साथ बैठक का प्रस्ताव इसी वजह से ठुकरा दिया था।

इधर महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने छात्रों के समर्थन में मौन आंदोलन शुरू कर दिया है। उन्होंने मौन आंदोलन से पहले कहा- पीएम सर्वोच्च नेता हैं, इसलिए जनता के सवाल उन तक पहुंचाना जरूरी है।

नड्डा ने CJP को बातचीत के लिए बुलाया, संगठन ने ठुकराया न्योता
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को कॉकरोच पार्टी को बातचीत के लिए आमंत्रित किया, लेकिन संगठन ने इसे ठुकरा दिया।

सूत्रों के अनुसार, CJP का कहना है कि वह सरकार से किसी मंत्री के घर या दफ्तर में नहीं, बल्कि न्यूट्रल जगह पर ही बातचीत करेगा जो दोनों में किसी पक्ष का न हो।

इसे भी पढ़ें :-कभी नक्सलवाद का गढ़ रहा बीजापुर का पीडि़या : अब विकास की राह पर, 21 साल बाद फिर खुला स्कूल

कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा- पुलिस ने बताया कि नड्डा ने बुलाया है

जंतर-मंतर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में CJP प्रवक्ता सौरव दास ने कहा- हमें पुलिस ने बताया कि नड्डा ने अपने आवास पर चर्चा के लिए बुलाया है।

सौरव दास ने कहा- हम किसी के घर या दफ्तर नहीं जाएंगे। अगर सरकार बातचीत चाहती है तो जंतर-मंतर आए या प्रदर्शन स्थल के पास किसी न्यूट्रल जगह पर बातचीत करे।

इससे पहले बुधवार को भी CJP ने नड्डा के साथ बैठक का प्रस्ताव इसी वजह से ठुकरा दिया था।

इसे भी पढ़ें :-अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button