अभी-अभीछत्तीसगढ़ब्रेकिंग

भाजपा लोकतंत्र और महतारी को हटाकर अराजकता को बचाने पर तुली – कांग्रेस

अकील मेमन

छुरिया : छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने भाजपा के लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रूपी नौटंकी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाएं की प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है जिस प्रकार से निर्वाचन आयोग की कार्य प्रणाली एक व्यक्ति विशेष के अधिनायक वाद के चलते कलंकित हुई है वास्तविक वोटरों के नाम कटने से अराजकता निर्मित हो गई है उसे हटाने के लिए कांग्रेस सहित समूचा विपक्ष एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए वोट बचाओ देश बचाओ के उद्देश्य से रामलीला मैदान पर विशाल जनसमूह के साथ एकत्रित होकर आवाज बुलंद की है उससे भयभीत भाजपा असफल नौटंकी कर रही है।सीएम हेल्पलाइन 1076 पर एक कॉल से रिया को मिला छात्रावास, पढ़ाई को मिली नई राह

प्रवक्ता दुबे ने कहा कि एक व्यक्ति को बचाने के लिए केंद्र सरकार को जिस प्रकार से पापड़ बेलने पड़ रहे हैं वह केंद्र सरकार का अपराधबोध है वहीं छ ग की अराजक भाजपा सरकार राज्योत्सव के अवसर पर छत्तीसगढ़ महतारी के फोटो न लगाकर महतारी की हत्या करने का काम कर दी है वह अपने आप में अक्षम्य अपराध है जिससे छ ग वासियों की भावनाएं आहत हुई है।

इसी प्रकार ऑपरेशन सिंदूर के नायक एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह जी के विदाई अवसर पर परंपरागत रूप से टीईई फेयरवेल पार्टी जो एयर फोर्स स्पोर्ट्स कांप्लेक्स दिल्ली में आयोजित होती रही है उस स्थल पर एक दिन पूर्व तालाबंदी करा कर शौर्य का अपमान केंद्र सरकार ने कर दी है। कांग्रेस और विपक्ष के आयोजन से करोड़ों रुपए के व्यापार में हानि होने की बात करने वाली भाजपा और उनके व्यापारिक संगठन को यह स्वयं आत्म चिंतन करना चाहिए कि केंद्र और दिल्ली की सरकार ने दिल्ली में त्योहारी सीजन में बीएस-4 ट्रको के प्रवेश पर जिस प्रकार से प्रतिबंध लगाया है जिसके चलते थोक व चिल्हर व्यापारी वर्ग परेशान हैं क्योंकि मार्केट में सामग्रियां पहुंच नहीं पा रही हैं और अपनी इस साजिश को कांग्रेस के प्रदर्शन बताकर देश की जनता को गुमराह करने का काम कर रही है ये सब भाजपा राज में अराजकता का प्रमाण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button