
राजनांदगांव : छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने धान के कटोरा छ ग में अवैध धान परिवहन को पकड़ने कलेक्टर रतजगा कर अवैध धान पकड़ रहे है वहीं सरकार द्वारा धान से संबंधित अपराधों को संरक्षित करने के कारण ख़रीदी के बाद 49 करोड़ 71 लाख 16 हजार के सूखत फर्जीवाड़ा पर कार्यवाही ना होने से साजिशकर्ता आरोपियों के हौसले बुलंद हैं जिससे धान का कटोरा छ ग कलंकित हो रहा है।
प्रदेश प्रवक्ता रूपेश दुबे ने कहा कि पिछले सत्र में धान खरीदी के समय सरकार वाहवाही लूटते नहीं थकी लेकिन सुखत के नाम पर राजनांदगांव में 4825 मिट्रिक टन धान राशि 14 करोड़ 95 लाख पचहत्तर हजार रु कवर्धा में 3838 मिट्रिक टन धान राशि 11 करोड़ नवासी लाख अठहतर हजार रु, खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले में 3467 मिट्रिक टन धान राशि 10 करोड़ चौहत्तर लाख सतत्तर हजार रु और मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में 3906 मिट्रिक टन धान राशि 12 करोड़ 10 लाख छियासी हजार रु की हेराफेरी जो प्रथम दृष्टया उजागर हुआ अब ये जिले छ ग में प्रवेश के मुख्य जिले है
जहाँ से अवैध धान परिवहन के अलावा सूखत फर्जीवाड़ा किया गया उसपर सरकार के संरक्षण के चलते कोई कार्यवाही नहीं हुई और सरकार को करोड़ो रुपये का चुना लगाकर सीधे गबन कर लिये गए है सुखत के प्रमाणित हेराफेरी मामले की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई किया जाना चाहिए ताकि धान के तस्कर ,गबनकर्ता और संरक्षणकर्ता को सबक मिल सके।



