अभी-अभीछत्तीसगढ़ब्रेकिंग

कलेक्टर के निर्देश पर अवैध रेत-मुरूम कारोबार माफियाओं पर कसा शिकंजा, हाईवा जब्त कर पुलिस के सुपुर्द

अकील मेमन, छुरिया।

छुरिया। क्षेत्र में लगातार सामने आ रही अवैध रेत, मुरूम एवं ईंट के कारोबार की शिकायतों पर कलेक्टर के निर्देश व एसडीएम डोंगरगांव के नेतृत्व मे मामले को गंभीरता से लिया है। और आज अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ कार्यवाही का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में कलेक्टर के निर्देश व एसडीएम के मार्ग दर्शन मे छुरिया तहसीलदार आकांक्षा साहू ने कार्यवाही करते हुए मुरूम का अवैध परिवहन कर रहे एक हाईवा वाहन को पकड़कर पुलिस थाना चिचोला के सुपुर्द किया है।कलेक्टर के निर्देश पर अवैध रेत-मुरूम कारोबार माफियाओं पर कसा शिकंजा, हाईवा जब्त कर पुलिस के सुपुर्द

मिली जानकारी के अनुसार, छुरिया क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत, मुरूम एवं ईंट के उत्खनन और परिवहन को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। प्रशासन को लगातार मिल रही सूचनाओं के बाद तहसीलदार आकांक्षा साहू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही की। इस दौरान मुरूम का परिवहन करते हुए एक हाईवा वाहन पकड़ा गया। वाहन के मालिक की पहचान नागरकोहरा निवासी खिलेन्द्र साहू के रूप में बताई गई है। पकड़े गए वाहन को आवश्यक कार्रवाई के लिए थाना चिचोला में सुपुर्द किया गया है।

कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हलचल

जिला प्रशासन के निर्देश पर हुई इस कार्यवाही से क्षेत्र में अवैध रेत एवं मुरूम कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। लंबे समय से क्षेत्र में खनिज संसाधनों के अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में प्रशासन की इस कार्यवाही को अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अब लगातार कार्रवाई की दरकार

क्षेत्रवासियों का मानना है कि केवल एक-दो वाहनों पर कार्यवाही करने से अवैध खनिज कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाना संभव नहीं है। इसके लिए प्रशासन को ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखने के साथ रेत, मुरूम और ईंट के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही करनी होगी।

अब देखना होगा कि जिला प्रशासन की यह सख्ती आगे भी इसी तरह जारी रहती है या फिर कार्रवाई कुछ दिनों तक सीमित रह जाती है। फिलहाल तहसीलदार की इस कार्यवाही ने अवैध खनिज कारोबार से जुड़े लोगों को स्पष्ट संदेश दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन की नजर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button