अभी-अभीराजस्थान

राजस्थान : पाली में बेकाबू ट्रेलर ने 9 लोगों को रौंदा, 5 की मौत

पाली : पाली में रविवार देर रात बेकाबू ट्रेलर ने सड़क किनारे भंडारे की तरफ जा रहे लोगों (जातरूओं) को रौंद दिया। हादसे में 5 की मौत हो गई। 4 लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जोधपुर भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना के बाद ट्रेलर चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। हाइवे पर घायल चीखते-तड़पते नजर आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रोहट हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देकर जोधपुर रेफर कर दिया गया।

http://katghara.in/75th-independence-day-pm-modi-unfurls-the-national-flag-from-the-red-fort/

पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र में बांडाई पुलिया-दलपतगढ़ के बीच रामदेवरा पर जातरुओं के लिए भंडारा लगा हुआ था। रात करीब एक बजे भीलवाड़ा के लोगों का जत्था रामदेवरा जाते समय यहां ठहरा। सभी सड़क किनारे बने टेंट की ओर जा रहे थे। इस दौरान तेज गति से आया ट्रेलर लोगों को रौंदते हुए निकल गया।

इसमें भीलवाड़ा के 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 6 को जोधपुर रेफर किया गया, जिनमें से 2 की इलाज के दौरान मौत हो गई। बाकी घायलों को इलाज जारी है। सभी पैदल रामदेवरा की तरफ जा रहे थे। हादसे की सूचना पर सीओ ग्रामीण मंगलेश चुंडावत भी मौके पर पहुंचीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button