अभी-अभीक्राईमब्रेकिंग

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो केस : आरोपी शिमला से गिरफ्तार, स्टूडेंट्स का प्रदर्शन खत्म

चंडीगढ़ : मोहाली के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (CU) में पढ़ने वाली 60 से ज्यादा छात्राओं के नहाने का वीडियो वायरल करने वाले आरोपी युवक सन्नी को हिमाचल पुलिस ने शिमला से गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पंजाब पुलिस ने वीडियो बनाने वाली लड़की को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी शिमला के रोहड़ू के रहने वाले हैं और एक-दूसरे को बहुत पहले से जानते हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल पुलिस के DGP संजय कुंडू ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आज रात ही उसे पंजाब पुलिस के सुपुर्द कर दिया जाएगा। इधर, मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस के रवैये से नाराज CU के सैकड़ों स्टूडेंट्स ने कैंपस में फिर से प्रदर्शन किया। स्टूडेंट्स ने डीन ऑफिस घेर लिया। उनका आरोप है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस मामले को दबा रहे हैं।

http://katghara.in/chhattisgarh-removed-pwds-enc-vk-bhatpahari-now-kk-pipri-has-the-responsibility/

हालांकि देर शाम स्टूडेंट्स ने मान-मनौवल के बाद प्रदर्शन खत्म कर दिया। स्टूडेंट्स को समझाने के लिए मोहाली पुलिस के आला अधिकारी और यूनिवर्सिटी अथॉरिटी मौके पर पहुंची। दोनों पक्षाें की ओर से स्टूडेंट्स को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। स्टूडेंट्स को शांत करने के लिए एंबुलेंस में अस्पताल भेजी गई स्टूडेंट को मौके पर लाया गया। हालांकि उसने अपना मुंह ढंक रखा था।

रविवार को यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने प्रदर्शन कर रही लड़कियों को रोकने के लिए टैगोर हॉस्टल के गेट पर ताला लगा दिया। इसके बाद भी लड़कियां 10 फीट ऊंचा गेट फांदकर प्रदर्शन में शामिल होने गईं। उन्होंने ‘वी वॉन्ट जस्टिस’ के नारे लगाए। कई स्टूडेंट्स ने काले कपड़े पहनकर विरोध जताया। इससे पहले शनिवार देर रात भी स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी में भारी हंगामा किया था।

http://katghara.in/due-to-the-initiative-of-the-commission-in-the-case-of-missing-youth-the-confidence-of-speedy-justice-increased-from-the-facts-that-came-in-the-investigation/

इससे पहले शनिवार देर रात चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कैंपस में लड़कियों ने भारी हंगामा किया। उनका आरोप था कि उनके साथ पढ़ने वाली एक लड़की ने 60 से ज्यादा लड़कियों के नहाने के वीडियो बनाकर अपने बॉयफ्रेंड को भेज दिए, जिसने उन्हें इंटरनेट पर वायरल कर दिया।

वहीँ हंगामे के दौरान खबर आई कि 8 छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की और इनमें से एक की हालत नाजुक है। हालांकि यूनिवर्सिटी प्रबंधन और पुलिस ने इससे इनकार किया। वीडियो बनाने वाली छात्रा से हॉस्टल में लड़कियों ने ही पूछताछ की। इसका भी एक वीडियो सामने आया है। इसमें आरोपी छात्रा का कहना है कि उसने ये वीडियो दबाव में बनाए। ज्यादा सवाल किए जाने पर वो अपने मोबाइल फोन में एक लड़के का फोटो दिखाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button