अभी-अभीक्राईमब्रेकिंगमहाराष्ट्र

मुंबई : पानी की टंकी पर बैठी प्रेमिका को प्रेमी ने दिया धक्का…मौके पर पहुंची पुलिस

मुंबई : मुंबई से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है जहां एक शख्स ने अपनी बीपीओ कर्मचारी प्रेमिका से बहस के बाद उसे जान से मारने की कोशिश की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी शख्स ने अपनी प्रमेका को 15वें मंजिल पर स्थित पानी की टंकी से धक्का दे दिया। हालांकि, गनीमत ये रही कि लड़की की जान बच गई लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई। रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्टर भी हो गया है। वहीँ पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह घटना रविवार की है। शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को मिलने अपने दोस्त के यहां बुलाया था। यहां आने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई जिससे लड़की नाराज होकर 15वीं मंजिल पर स्थित 18 फीट ऊंची टंकी पर जाकर बैठ गई। फिर क्या था कुछ देर बाद उसका ब्वॉयफ्रेंड वहां भी पहुंच गया और उससे बहस करने लगा। अब बहस इतनी तेज हो गई कि लड़के को गुस्सा आ गया और उसने एक झटके में गर्लफ्रेंड को धक्का दे दिया। हालांकि, गनीमत ये रही कि वह नीचे छत पर ही गिरी। लेकिन उसे गंभीर चोट आ गई। रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर भी आ गए।

बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स बोरीवली पश्चिम का निवासी है और एक बीपीओ कर्मचारी भी है। जबकि पीड़िता अपने परिवार के साथ मलाड में रहती थी। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के दोस्त का बयान दर्ज करने के लिए उसे तलब किया है। उन्होंने कहा कि हम उस एग्रीगेटर कैब के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं, जिसे आरोपी ने घटना के बाद प्रियंगी को पहले अपने बोरीवली फ्लैट और फिर सुबह करीब 8 बजे उसके मलाड स्थित घर ले जाने के लिए किराए पर लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button