अभी-अभीछत्तीसगढ़ब्रेकिंग

डॉ अम्बेडकर अस्पताल में बिना टेंडर के ली जा रही स्टाफ़ नर्स की गुप्त तरीक़े से भर्ती!

सूरज यादव

रायपुर : डॉ भीमराव अम्बेडकर अस्पताल में आउटसोसिंग द्वारा 300 स्टाफ़ नर्स भर्ती का टेंडर 26 नवम्बर 2022 को टेंडर के लिए प्रक्रिया जारी की गई! जिसमें 26 दिसंबर 2022 तक टेंडर देने की प्रक्रिया विज्ञापन अनुसार जारी हुई जिसमें 26 दिसंबर 2022 तक टेंडर प्रक्रिया ओपन की अंतिम प्रक्रिया हुई! जिसमें छग़ प्रदेश प्रदेश नर्सिंग संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी एवं अभ्यार्थियों के द्वारा आउटसोर्सिंग भर्ती का विरोध करते हुए!

अम्बेडकर अस्पताल डॉ नेताम अधीक्षक को ज्ञापन देकर आउटसोर्सिंग भर्ती का 19.2.2022 को विरोध किया गया! जिसमें अधीक्षक ने भर्ती प्रक्रिया ऊपर आदेशानुसार लेने की बात कही और भर्ती प्रक्रिया टेंडर विरोध के बाद आज दिनांक 3.3.2023 तक किसी को नही दिया गया! लेकिन अभ्यार्थियों एवं कार्यरत नर्सिंग स्टाफ़ ,नर्सिंग सुपरिडेंट से यूनियन से चर्चा नुसार आज चर्चा करने पर स्टाफ़ की कमी होना बताया और बिना विज्ञापन के स्टाफ़ भर्ती लेने की बात कही!

प्रतिक्रिया में यूनियन के अध्यक्ष ने बताया की क्या तीन महीने पहले स्टाफ़ की कमी नही थी, या छग़ प्रदेश के ज़िला अस्पताल, मेडिकल कालेज , स्वास्थ्य केंद्र में कमी है तो स्वास्थ्य विभाग नियमित भर्ती व्यापम के माध्यम से परीक्षा के माध्यम से स्टाफ़ नर्स भर्ती क्यो नही के रही? वही सरकार पर तंज कसते हुए त्रिपाठी ने बताया कि सरकार ने अपने वादे पत्र में कहाँ था आउटसोर्सिंग बंद की जाएँगी, बेरोजगारों नियमित रोज़गार दिया जाएगा, बेरोज़गारी भत्ता दिया जाएगा, स्टाफ़ नर्स को हमारी सरकार आते ही नर्सिंग आफिसर का दर्जा एवं ग्रेड पे बढ़ाया जाएगा,

पर यहाँ कांग्रेस सरकार ने स्वास्थ्य सेवको के साथ वादा खिलाफ़ी करते हुए कोरोंना योद्धाओं सेवा मुक्त कर दिया, एकमफ़ाउंडेशन कम्पनी के माध्यम से शासकीय अस्पतालों में सेवा दे रहे आठ सो नर्सिंग स्टाफ़ को सेवा मुक्त करदिया गया! अधीक्षक से यूनियन के अध्यक्ष से फ़ोन में चर्चा अनुसार डीएम ई में मीटिंग में होना बताया! जिसमें यूनियन के द्वारा कहाँगया की अगर बिना विज्ञापन के गुप्त रूप से भर्ती ली जाती तो इसका पूर्ण ज़ोर विरोध किया जाएगा! क्यों की स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग स्टाफ़ जो एक प्रोफ़ेशन नर्स हैदिन रात सेवा देती है उनके साथ एसा बर्ताव भेदभाव करना उचित नही ! समान कार्य सामना वेतन का प्रावधान जारी करे सरकार यूज़ एंड थ्रो की राजनीति स्वास्थ्य सेवको के साथ नही चलेगी!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button