अभी-अभीब्रेकिंगराजनीति

केरल : कोच्चि में प्रधानमंत्री मोदी का पैदल रोड शो…

कोच्चि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को मध्यप्रदेश के रीवा में कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद केरल पहुंचे। उन्होंने कोच्चि में पहले पैदल रोड शो किया और बाद में गाड़ी में बैठकर लोगों के बीच पहुंचे। इस दौरान वे केरल के पारंपरिक परिधान में नजर आए। पीएम मोदी को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घरों की बालकनी रोड शो देखने आए लोगों से भर गईं।

मोदी शाम को ईसाई समुदाय के सीनियर प्रीस्ट से मिलेंगे। यह राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण घटना होगी। यह बैठक पार्टी के आउटरीच अभियान ‘स्नेह यात्रा’ के तहत हो रही है। इसमें केरल में भाजपा के नेता अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों के घरों में ईस्टर और ईद के मौके पर पहुंचे थे। पीएम मोदी एक यूथ इवेंट ‘युवाम 2023’ में भी शामिल होंगे। मोदी दो दिन में 8 शहरों के सात कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें :-छत्तीसगढ़ : प्रदेश भर के पटवारियों का धरना प्रदर्शन…इन मांगों को लेकर नाराजगी

बीजेपी के मुताबिक, आउटरीच अभियान को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, क्योंकि हाल ही में ईसाई समुदाय के कई सदस्य पार्टी में शामिल हुए। PM की यात्रा से पहले भी इन वर्गों से लोग भाजपा में शामिल होंगे।

BJP के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने कहा है कि पीएम के आने के बाद पार्टी में शामिल होने वालों की संख्या बढ़ेगी। केरल में भाजपा युवाओं और अल्पसंख्यकों को अपने पाले में लाना चाहती है। इन वर्गों तक पहुंच बनाने के लिए पार्टी PM की यात्रा को एक मौके के रूप में देख रही है। भाजपा को लगता है कि यह इवेंट गेम चेंजर साबित होगा।

यह भी पढ़ें :-केदारनाथ धाम में भारी बारिश और बर्फबारी, 30 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन रुका…सरकार ने जारी की एडवाइजरी

पुलिस कमिश्नर के सेतु रमन ने कहा कि PM की यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था के तहत कोच्चि शहर में 2060 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम के रोड शो में लगभग 20,000 प्रतिभागियों के भाग लेने की उम्मीद है। मंगलवार को PM तिरुवनंतपुरम से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button