अभी-अभीछत्तीसगढ़ब्रेकिंग

सड़क हादसा : यात्रियों से भरी बस पलटी, 2 लोगों की दर्दनाक मौत,7 लोग गंभीर

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ से सडक हादसे की दर्दनाक जानकारी सामने आई है दरअसल, जिले के घरघोड़ा के पास बुधवार सुबह अनियंत्रित होकर एक यात्री बस पलट गई। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं 7 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, लैलूंगा से रायगढ़ के बीच चलने वाली सिटी बस बुधवार की सुबह साढ़े 7 बजे घरघोड़ा के चारभांठा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस सड़क से नीचे उतरकर पलटी, जिसमें 2 पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई। बस में 20 से ज्यादा लोग सवार थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 7 यात्रियों का इलाज जारी है। वहीं कुछ यात्रियों को मामूली चोट लगी है। राहगीरों ने हादसे की सूचना घरघोड़ा थाना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें:-7 साल की मासूम को 4.50 लाख में खरीद कर कराई 28 साल के बेटे से शादी

मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर राहत और बचाव कार्य चलाया। दुर्घटनाग्रस्त बस क्रमांक सीजी 13 Q 0741 का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। यात्रियों ने बताया कि बस ड्राइवर की लापरवाही से हादसा हुआ है। गाड़ी की रफ्तार बहुत अधिक तेज थी। उन्होंने इतना तेज वाहन चलाने के लिए मना भी किया था, लेकिन वो नहीं माना और घरघोड़ा के चारभांठा के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

पुलिस ने कहा कि फरार वाहन ड्राइवर की तलाश की जा रही है। बस सड़क किनारे खाली जमीन पर पलट गई थी, जिसे घटनास्थल से हटाया जा रहा है। हादसे में बस के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। बस की कांच भी टूट गई है।

यह भी पढ़ें:-आजम खान को एमपी एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत, हेट स्पीच मामले में प्रॉसीक्यूशन सिद्ध नहीं कर पाया आरोप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button