अभी-अभीदेशब्रेकिंग

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बेटी की शादी…किसी भी नेता-VIP को नहीं बुलाया, दामाद PMO में काम करते हैं

बेंगलुरु : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को सादगी से अपनी बेटी परकला वांगमयी की शादी की। विवाह की रस्में उनके बेंगलुरु स्थित घर पर हुईं। शादी समारोह में सिर्फ परिवार के लोग और खास दोस्त ही शामिल हुए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी में किसी नेता या VIP गेस्ट को न्योता नहीं दिया गया था। सीतारमण के दामाद प्रतीक दोषी गुजरात के रहने वाले हैं। वे PMO में OSD हैं।

वित्त मंत्री सीतारमण की बेटी परकला और प्रतीक की शादी ब्राह्मण पंरपरा से हुई। उडुपी अदामारू मठ के संतों ने दोनों को आशीर्वाद दिया और शादी की सभी रस्में कराईं। परकला ने शादी में पिंक साड़ी पहनी, वहीं प्रतीक ने सफेद पंचा और शॉल पहनी। सीतारमण ने मोलकलमुरु साड़ी पहनी थी..

यह भी पढ़ें :-सरस्वती मर्डर केस : अनाथ थी युवती,2014 में राशन की दुकान पर मिली थी अपने लिव-इन पार्टनर मनोज से

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीतारमण के दामाद प्रतीक प्रधानमंत्री मोदी के खास सहयोगी हैं। वे PM ऑफिस में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी हैं। वे 2014 से ही PMO में काम कर रहे हैं। उन्हें 2019 में ज्वांइट सेक्रेटरी की रैंक दी गई और OSD बनाया गया। वे रिसर्च और स्ट्रैटजी का काम देखते हैं।

प्रतीक सिंगापुर मैनेजमेंट स्कूल से ग्रैजुएट हैं। जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, उस समय प्रतीक उनके ऑफिस में रिसर्च असिस्टेंट थे।

यह भी पढ़ें :-रायपुर : मोतीबाग के कमर्शिअल कॉम्पलेक्स में लगी भीषण आग…पीएनबी ATM समेत आधा दर्जन दुकानें चपेट में आई

निर्मला की बेटी परकला वांगमयी मिंट लाउंज में फीचर राइटर हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के इंग्लिश डिपार्टमेंट से मास्टर्स डिग्री ली है। उन्होंने अमेरिका के नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के मेडिल स्कूल ऑफ जर्नलिज्म में भी पढ़ाई की है।

निर्मला के पति परकला प्रभाकर एक राजनीतिक अर्थशास्त्री हैं। वे आंध्र प्रदेश सरकार में जुलाई 2014 से जून 2018 तक कम्युनिकेशन सलाहकार रह चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button