अभी-अभीदिल्लीदेशब्रेकिंगराजनीति

संसद का मानसून सत्र : AAP सांसद संजय सिंह सस्पेंड…मणिपुर मुद्दे पर सभापति से बहस कर रहे थे

नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। दोनों सदनों की कार्यवाही को 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया है। राज्यसभा में मणिपुर मुद्दे पर सभापति जगदीप धनखड़ से बहस कर रहे AAP सांसद संजय सिंह को बाकी मानसून सत्र से सस्पेंड कर दिया गया है।

राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल संजय सिंह को सस्पेंड करने का प्रस्ताव लेकर आए। यह प्रस्ताव ध्वनि मत से पास हो गया, जिसके बाद सभापति जगदीप धनखड़ ने संजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें :-संसद के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन : संसद में विपक्ष की नारेबाजी…ओम बिरला की विपक्ष को दो टूक- मणिपुर पर चर्चा होगी लेकिन

संसद के दोनों सदनों में विपक्षी सांसदों ने मणिपुर मुद्दे पर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने मांग उठाई कि प्रधानमंत्री मोदी संसद के दोनों सदनों में मणिपुर मामले पर बयान दें। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम संसद में चर्चा करने के लिए तैयार हैं।

राज्यसभा में मणिपुर मुद्दे पर चर्चा को लेकर सभापति जगदीप धनखड़ और TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन के बीच भी बहस हो गई। धनखड़ ने कहा कि आप सभापति को चुनौती दे रहे हो। इसके बाद सदन में हंगामा होने लगा तो धनखड़ ने राज्यसभा को स्थगित कर दिया।

जानिए मानसून सत्र के तीसरे दिन मणिपुर हिंसा को लेकर नेताओं के बयान…

AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा- देश की मांग है सरकार और PM मोदी को मणिपुर के मुद्दे पर बोलना चाहिए। देश में शांति बहाल करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। राज्यसभा के सभापति को हमें मणिपुर मुद्दे पर चर्चा करने की अनुमति देनी चाहिए।

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा- मणिपुर की दूसरे राज्यों से तुलना करना सही नहीं है। मणिपुर में जातीय विभाजन है। वहां पिछले 77-78 दिनों से हिंसा हो रही है।

यह भी पढ़ें :-इंस्टाग्राम पर युवती को दोस्ती करनी पड़ी भारी, युवक ने जान से मरने की दी धमकी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button