अभी-अभीछत्तीसगढ़ब्रेकिंगहादसा

छत्तीसगढ़ : रायगढ़ में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ एस मनदीप सिंह व रिपोर्टर रंजन नाग

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के पेड़ से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना शनिवार रात लैलुंगा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कर्राहन गांव के पास हुई।

इसे भी पढ़ें :-आप सांसद संजय सिंह का दावा : दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमले की हो रही तैयारी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित खुले पैकरा और विजय सांवरा दोनों की उम्र 18 वर्ष और लक्ष्मण चौहान (22) एक शादी में शामिल होने के लिए गेरुपानी गांव जा रहे थे। अधिकारी ने कहा कि दोपहिया वाहन चला रहे पैकरा ने नियंत्रण खो दिया और एक पेड़ से जा टकराया।

उन्होंने बताया कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई और पीड़ित जिले के सुबरा गांव के रहने वाले थे। अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए लैलुंगा के एक अस्पताल में भेज दिया गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button