अभी-अभीछत्तीसगढ़ब्रेकिंग

एमसीबी जिले में एक-एक जेसीबी और हाइवा सहित 2 ट्रैक्टर जब्त

रायपुर, 21 जून 2025 : मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में उड़नदस्ता दल द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के मामले में कार्रवाई की जा रही है।

उड़नदस्ता दल ने बीते दिनों चैनपुर एवं चिवटीमार क्षेत्र में अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया गया। ग्राम सोनबरसा से खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए गए एक हाइवा वाहन को जब्त कर थाना नागपुर में सुरक्षार्थ रखा गया है।

इसके पूर्व ग्राम पंचायत हरचोका स्थित रेत खदान से अवैध रेत उत्खनन करते पाए गए एक जेसीबी मशीन एवं एक हाइवा वाहन को जब्त किया गया। इसी प्रकार ग्राम सेमरिया में स्वीकृत रेत भंडारण स्थल से 20 घन मीटर रेत अवैध रूप से पाए जाने पर जब्त की गई। उक्त प्रकरणों में संबंधितों के विरूद्ध कार्रवाई की गई है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के दिशानिर्देशों के अनुसार 10 जून से 15 अक्टूबर तक रेत खदानों से रेत खनन पूर्णतः प्रतिबंधित रहता है। इस अवधि में रेत की आपूर्ति केवल स्वीकृत भंडारण स्थलों से की जा सकती है। वर्तमान में जिले में रेत भंडारण उपलब्ध है, जहां से रेत की सहज आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। खनिज विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिकृत स्रोतों से ही रेत प्राप्त करें तथा अवैध खनन, परिवहन या भंडारण की जानकारी तत्काल विभाग को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button