अभी-अभीछत्तीसगढ़ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ : बोरवेल में फसे राहुल को बचाया गया…106 घंटों से फसा था 60 फिट नीचे बोरवेल में…हॉस्पिटल में एडमिट

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बोरवेल में फंसे राहुल को 106 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन बाद मंगलवार देर रात सुरक्षित निकाल लिया गया। रेस्क्यू के फौरन बाद उसे बिलासपुर के अपोलो हॉस्पिटल भेजा गया। राहुल शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे 60 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। प्रशासन, SDRF, NDRF और सेना ने इस ऑपरेशन को बिना रुके और बिना थके अंजाम दिया। इस दौरान उन्हें काफी परेशानियों को भी सामना करना पड़ा। ये देश का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन बताया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए थे। वो राहुल के परिजनों के संपर्क में थे। मंगलवार रात उन्होंने सोशल मीडिया पर रेस्क्यू ऑपरेशन कामयाब होने की जानकारी दी।सीएम ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान गड्‌ढे में एक सांप भी आ गया था। मगर खतरा टल गया। काफी लोग घटनास्थल के पास मौजूद थे।

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1536777266197168128

जैसे ही राहुल को बाहर निकाला गया जवानों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। लोगों ने रेस्क्यू टीम के लिए तालियां बजाईं और पटाखे चलाए। लोगों ने SDRF, NDRF और सेना के जवानों को गोद में उठा लिया।

बता दें पिछले पांच दिनों में राहुल की निगरानी स्पेशल कैमरे से की जा रही थी। उसे भोजन-पानी दिया जा रहा था। हौसला बनाए रखने के लिए लगातार उससे बात भी की जाती रही। पांच दिन तक 60 फीट नीचे दबे रहने के कारण और गड्ढे में पानी भरे होने के कारण उसके शरीर में कमजोरी है।

https://twitter.com/i/status/1536785622513246208

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button